Protool

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार

हिंदी सिनेमा जगत से बुरी खबर सामने आ रही है कि अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर ने फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है. फिल्म इंडस्ट्री के लिए उनका निधन किसी बड़ी क्षति से कम नहीं है. वो 85 साल के थे. उनकी मौत पर टीवी एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने शोक व्यक्त किया और एक पुराना वीडियो शेयर कर ट्रिब्यूट भी दिया है. रामाकांत को ‘स्कैम 1992’ जैसी सीरीज और अन्य फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है. 

एक्ट्रेस शुभांगी ने दिया रमाकांत को ट्रिब्यूट

रामाकांत दायमा के निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जता रहे हैं. इसी कड़ी में एक्ट्रेस शुभांगी लाटकर ने अभिनेता का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने उन्हें याद किया है और लिखा, ‘आज हमने एक बेहद खूबसूरत शख्सियत को खो दिया है और मैं स्तब्ध हूं.’ 

यह भी पढ़ें: 4 मिनट 7 सेकंड का 21 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, 30 मिनट में हुआ था तैयार, तपती गर्मी में शूट हुआ था किसिंग सीन

शुभांगी ने की रमाकांत की तारीफ

शुभांगी अपनी पोस्ट में आगे रमाकांत की तारीफ करती हैं और लिखती हैं, ‘रमाकांत दायमा ने सिर्फ मेरे प्यारे दोस्त और पारिवारिक दोस्त थे बल्कि ऐसे व्यक्ति थे जिनकी मैं दिल से प्रशंसा और आदर करती हूं. वो हर चुनौती के बावजूद जीवन का आनंद लेना जानते थे. एक प्रतिभाशाली डांसर, सिंगर, शानदार एक्टर होने के साथ ही वो एक बुद्धिमान सलाहकार भी थे, जिनके शब्दों में हमेशा गहरा अर्थ होता था.’

अधूरा रह गया शुभांगी का सपना

शुभांगी अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘देखने में वो भले ही छोटे कद के लगते हों, लेकिन वो मेरे जानने वाले सबसे मजबूत और साहसी लोगों में से एक थे. सभी जानते थे कि वो कई महीनों से बीमार थे फिर भी दिल में कहीं ना कहीं उम्मीद कभी नहीं छूटती…हमारे कई अधूरे सपने थे. सालों के बाद मेरी उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा हुई थी. हमने साथ मिलकर एक खूबसूरत हिंदी नाटक करने का फैसला किया था. जब मैंने उनसे रिक्वेस्ट की तो वो मुस्कुराए और बोले जल्दी ठीक हो जाऊं. हमने साथ में मिलकर कई कविताएं मंच पर प्रेजेंट करने की प्लानिंग की थी. वो सपना भी अब अधूरा रह गया.’

यह भी पढ़ें: ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ से ‘धूम 2’ तक, ये हैं ऐश्वर्या राय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू

शुभांग अंत में लिखती हैं, ‘कुछ देहांत ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं, जिसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन होता है. आज का दिन भी कुछ ऐसा ही है. आपकी बहुत याद आएगी. आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले.’

रमाकांत का परिवार

बहरहाल, रमाकांत के परिवार के बारे में बात की जाए तो उनके दो बच्चे हैं. एक बेटा और दूसरी बेटी. उनकी बेटी यशस्वी दायमा हैं, जो पेशे से एक्ट्रेस हैं. उन्हें कई शोज में देखा जा चुका है. उन्हें ‘बंदिश बैंडित’ जैसे शोज के लिए जाना जाता है.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *