Protool

बेहद खूबसूरत हैं जितेंद्र की पत्नी, 14 की उम्र में दिल दे बैठे थे सुपरस्टार, बेटी संग कर रही करोड़ों का बिजनेस

Last Updated:

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने दौर के सबसे हैडसंम एक्टर में से एक रहे हैं. इतना ही नहीं, उनकी पत्नी शोभा कपूर भी कभी अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहा करती थीं. अपनी खूबसूरती से वह बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती थीं.

नई दिल्ली. इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर अपनी खूबसूरती को लेकर कभी छाई रहती थीं.अपने एलिगेंट स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर उनकी खूब चर्चा में रहती थीं. अपनी सादगी और ग्रेस से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी.

जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर बहुत कम समय में ही जितेंद्र को दिल दे बैठी थी. दोनों ने शादी भी चोरी-छिपे की थी. दोनों के बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर ने भी इंडस्ट्री में अपने काम से अलग पहचान बनाई है.

जितेंद्र और शोभा कपूर की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. बचपन से ही दोनों एक दूसरे को पंसद करते बड़े हुए. शोभा जब 14 साल की थीं, उसी वक्त जितेंद्र उनके प्यार में गिरफ्तार हो गए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शोभा कपूर को जितेंद्र ने पहली बार मुंबई के मरीन ड्राइव पर देखा था. 16 की उम्र तक आते-आते दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बिताने लगे थे. जितेंद्र जब एक्टिंग की दुनिया में स्ट्रगल कर रहे थे, उस वक्त शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं.

शोभा की जॉब ऐसी थी इसलिए वह अक्सर विदेश में जाती रहती थीं. ऐसे में उनका जितेंद्र से मिलना कम ही हो पाता था. जंपिंग जैक के नाम से फेमस जितेंद्र का दिल कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर आया. इनमें श्रीदेवी, हेमा मालिनी, जया प्रदा जैसी कई एक्ट्रेसेस के नाम हैं.

लेकिन उन्होंने सात फेरे अपनी बचपन की दोस्त शोभा कपूर संग ही लिए. दोनों ने साल 1974 में शादी रचाई थी. आज दोनों के दो बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हैं. शोभा कपूर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं थीं मगर वो किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं लगती थीं.

उनकी पुरानी कई ऐसी फोटोज है, जिन्हें अगर आप देखेंगे तो उनके दीवाने हो जाएंगे.शोभा कपूर और जितेंद्र की शादी की फोटोज अक्सर वायरल होती रहती हैं. अपनी शादी में शोभा बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही थीं.

बता दें कि शोभा और जितेंद्र की बेटी एकता कपूर को टीवी की रानी कहा जाता है. वह अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत कई हिट शोज दे चुकी हैं. वो एक बहुत बड़ी प्रोड्यूसर हैं. शोभा कपूर अब अपनी बेटी के साथ मिलकर उनका बिजनेस संभालने में मदद करती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *