Protool

‘बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं’, अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी

अमिताभ बच्चन के दामाद और एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा अपनी बेटी के नव्या नंदा के कंपनी ज्वॉइन करने को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि सरनेम आपके लिए रास्ते खोल सकता है. लेकिन गारंटी पॉजिशन नहीं दिला सकता.

निखिल नंदा ने किया रिएक्ट

एक पॉडकास्ट में बात करते हुए निखिल नंदा ने साफ किया कि उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा को कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा में सिर्फ इसलिए कोई पॉजिशन नहीं मिलेगी क्योंकि वो नंदा और बच्चन हैं.

उन्होंने कहा, ‘इंडिया प्रमोटरों के गवर्नेंस के इतिहास को पहचानने में बहुत इंटेलीजेंट है. आखिरकार, हर चीज शेयर की कीमत में झलकती है. अब नव्या नंदा एस्कॉर्ट्स कुबोटा में ज्यादा हिस्सा लेना चाह रही है. क्योंकि उनका सरनेम बच्चन और नंदा है इसीलिए उन्हें कंपनी में पॉजिशन नहीं मिलेगी. उन्हें वो पॉजिशन कमानी पड़ेगी.’ बता दें कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा की लगभग मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 31,000 करोड़ रुपये है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मेटा में नव्या का एक्सपीरियंस और डिजिटल इकोसिस्टम की समझ काम की साबित हो सकती है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा डिजिटल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी बेस्ड कामकाज को बढ़ा रहा है. बच्चों के बारे में हल्के फुल्के अंदाज में उन्होंने कहा- मेरा बेटा कहता कि वो एक्टर बन गया और नव्या ट्रैक्टर की तरफ जा रही है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’, जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन

बता दें कि निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग की राह चुनी है. उन्होंने फिल्म ‘आर्चीज’ से डेब्यू किया था. वहीं नव्या नवेली नंदा ने बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है. वो बिजनेस में इंटरेस्टेड हैं. मालूम हो कि नव्या नवेली नंदा का कपूर और बच्चन फैमिली से रिश्ता है. नव्या अमिताभ बच्चन की नातिन हैं. अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से हुई है. श्वेता और निखिल के दो बच्चे अगस्त्य और नव्या हैं. 

वहीं निखिल नंदा की मां ऋतु नंदा हैं. ऋतु पॉपुलर फिल्ममेकर राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की बेटी हैं. ऋतु नंदा अब इस दुनिया में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की कितनी है नेटवर्थ? 2 साल में बढ़ी 2 करोड़ संपत्ति, लग्जरी कार के हैं शौकीन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *