Last Updated:
कियारा आडवाणी मां बनने के बाद काम पर लौट आई हैं. उनकी फिल्म टॉक्सिक जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इस फिल्म की रिलीज से पहले कियारा आडवाणी ने अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में खुलकर बात की.

नई दिल्ली.कियारा आडवाणी ने कुछ वक्त पहले ही राज शमानी के पॉडकास्ट पर शिरकत की थी जिस दौरान एक्ट्रेस ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की थी. अपना दर्द बयां करते-करते कियारा के आंसू भी छलक पड़े थे. एक्ट्रेस ने बताया था कि नई मां को बच्चा होने के बाद लोगों के सपोर्ट की कितनी जरूरत होती है.

एक बार फिर कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है तो लोगों का बर्ताव अलग होता है. लेकिन बच्चे के होते ही लोगों का व्यवहार बदल जाता है.

बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कहा कि मदरहुड के एहसास ने उन्हें बदलकर रख दिया है. अब जो डायरेक्टर उनके साथ काम करेंगे उन्हें वो एक नई इंसान की तरह मिलेंगी. मां बनने के अनुभव को जीवन का सबसे बड़ा बदलाव बताते हुए कियारा ने कहा कि यह सिर्फ एक नया अध्याय नहीं, बल्कि खुद को और दुनिया को नए नजरिए से समझने का अवसर भी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वो कहती हैं, ‘यह अनुभव हर तरह से बहुत समृद्ध करने वाला है; मुझे लगता है कि अब जो भी निर्देशक मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें मेरा सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलेगा. मदरहुड की ये जर्नी मेरे लिए, मेरी जिंदगी के लिए और दुनिया को समझने के लिए एक नया पहलू लेकर आई है’.

कियारा ने इस बात पर अफसोस जताया कि समाज अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का जश्न मनाता है, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उनके प्रति नजरिया अचानक बदल जाता है. लोग मां बनी महिलाओं को जज करने लगते हैं.

वो कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता है लेकिन बच्चे का जन्म होते ही उन्हें जज किया जाता है कि वो मोटी हो गई है. ये हो गई है, वो हो गई है जबकि मां बनने के बाद ही एक महिला को सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत है.

कियारा आडवाणी आगे कहती हैं, ‘जब आप प्रेग्नेंट होते हो लोग आपको देवी की तरह देखते हैं. कहते हैं कि चेहरा कितना ग्लो कर रहा है लेकिन जैसे ही आप बच्चे को जन्म देते हो, लोग जज करने लगते हैं कि कितनी मोटी लग रही है, लेकिन महिलाओं को सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत तभी होती है’.

मदरहुड के बारे में कियारा आडवाणी आगे कहती हैं कि एक बच्चे को बड़ा करने में एक पूरे गांव की मदद लगती है. वैसे ही एक मां को बड़ा करने में भी कई लोगों की जरूरत होती है. वो मेंटली और फिजिकली काफी कुछ झेल रही होती है.

