Protool

प्रियंका-लारा को टक्कर देने वाली हसीना, करियर के पीक पर फिल्मों से ले लिया था ब्रेक, पहली ही फिल्म थी सुपरहिट

Last Updated:

बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया को अक्सर सपनों की नगरी कहा जाता है, जहां सफलता, लोकप्रियता और दौलत हर किसी का सपना होती है. लेकिन कई बार बाहर से परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी के पीछे ऐसी बेचैनियां छिपी होती हैं, जिनका अंदाजा लोगों को नहीं होता.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस दीया मिर्जा की जिंदगी में भी एक ऐसा दौर आया था, जब करियर सफलता की बुलंदियों पर था, लेकिन भीतर कहीं एक खालीपन लगातार उन्हें परेशान कर रहा था. यही वजह थी कि उन्होंने बेहद कम उम्र में ऐसा फैसला लिया, जिसे उस समय कई लोगों ने हैरानी से देखा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में बातचीत के दौरान दीया ने अपने जीवन के उस महत्वपूर्ण मोड़ को याद किया, जब उन्होंने अपने करियर से दो साल का ब्रेक लेने का फैसला किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

उस समय उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी और वे बॉलीवुड में लगातार काम कर रही थीं. आमतौर पर यह उम्र किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के लिए सबसे अहम होती है. इस उम्र में कलाकार अपने करियर के पीक पर होता है, लेकिन दीया मिर्जा ने करियर के पीक पर फिल्म छोड़ दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीया ने बताया कि मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया ने उन्हें बहुत कुछ दिया. छोटी सी उम्र में करियर की शुरुआत करने के बाद दीया ने पहचान, लोकप्रियता और फाइनेंशियल फ्रीडम के बाद एक्ट्रेस ने सबकुछ छोड़ दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

दीया ने बताया कि आखिरकार जब उन्हें काम में संतुष्टि नहीं मिल रही थी. उनके विचार एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे थे. वे जिन मूल्यों और सोच में विश्वास करती थीं, उन्हें अपने काम में प्रतिबिंबित होता नहीं देख पा रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

अभिनेत्री के मुताबिक, मॉडलिंग के दौरान उनका काम ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स को लोगों तक पहुंचाना था. यह उनके पेशे का हिस्सा था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद से सवाल करना शुरू किया कि आखिर वे अपने काम के जरिए किस बात को रिप्रेजेंट कर रही हैं. उन्हें लगने लगा कि वे जो कर रही हैं, उससे उनका भावनात्मक जुड़ाव कम होता जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

दीया मिर्जा कहती हैं कि बाहरी दुनिया के लिए उनकी जिंदगी किसी सपने से कम नहीं थी. उनके पास सफल करियर था, अच्छा बैंक बैलेंस था और मुंबई जैसे शहर में अपना घर भी था. वो पूरी तरह आत्मनिर्भर थीं और उन्हें किसी चीज की कमी नहीं थी. इसके बावजूद उनके भीतर संतुष्टि की भावना नहीं थी. सफलता मिलने के बाद भी उन्हें वह खुशी नहीं मिल रही थी, जिसकी वो तलाश कर रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

Dia Mirza, Dia Mirza children, Dia Mirza husband, Dia Mirza movie, Dia Mirza Samaira Avyaan, Vaibhav Rekhi Dia Mirza, दीया मिर्जा बेटी समायरा, दीया मिर्जा का बेटा

एक्ट्रेस कहती हैं कि उनके अंदर का संघर्ष इतना बढ़ गया कि उन्होंने करियर के पीक पर सबकुछ त्याग करने का फैसला कर दिया था. दीया के अनुसार, यह निर्णय आसान नहीं था, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम करना ही सफलता की सबसे बड़ी शर्त माना जाता है. फिर भी उन्होंने अपने मन की आवाज सुनी और दो साल तक खुद को काम से दूर रखा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम diamirzaofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *