Last Updated:
केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शशि शेखर वेम्पति को सेंसर बोर्ड का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 6 मई 2026 को जारी नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी. शशि शेखर वेम्पति इस पद पर जॉइनिंग की तारीख से तीन साल तक रहेंगे. यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया गया है. उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था.
शशि शेखर वेम्पति को मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और पब्लिक कम्युनिकेशन का लंबा अनुभव है. माना जा रहा है कि उनके आने से सेंसर बोर्ड के कामकाज को और मजबूती मिलेगी और फिल्म सर्टिफिकेशन प्रोसेस में सुधार होगा.

शशि शेखर वेम्पति के हाथों सौंपी सेंसरबोर्ड की कमान.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) की कमान अब शशि शेखर वेम्पति के हाथों में सौंप दी है. 6 मई 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया. वेम्पति अगले तीन सालों तक इस अहम जिम्मेदारी को संभालेंगे. सरकार का यह फैसला फिल्म जगत और मीडिया गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि सेंसर बोर्ड फिल्मों की रिलीज और उनके कंटेंट को लेकर हमेशा से एक बड़ी भूमिका निभाता आया है. अब वेम्पति की अगुवाई में बोर्ड किस तरह के नए कदम उठाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
यह बड़ा फेरबदल तब हुआ, जब मशहूर गीतकार और लेखक प्रसून जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. दरअसल, प्रसून जोशी को अब प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उन्होंने सेंसर बोर्ड की कुर्सी छोड़ दी थी. उनके जाने के बाद यह पद खाली पड़ा था, जिसे भरने के लिए सरकार ने एक अनुभवी नाम की तलाश की और वेम्पति पर भरोसा जताया. प्रसून जोशी का कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा और चर्चाओं में रहा था, ऐसे में नई नियुक्ति से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि शशि शेखर वेम्पति अपनी कार्यशैली से बोर्ड के कामकाज में एक नई ऊर्जा और दृष्टिकोण लेकर आएंगे.
शशि शेखर का लंबा अनुभव आएगा काम
शशि शेखर वेम्पति कोई नया नाम नहीं हैं. उन्हें मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और पब्लिक कम्युनिकेशन का बरसों का तजुर्बा है. जानकारों का मानना है कि उनके आने से फिल्मों के सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया और भी पारदर्शी और मजबूत होगी. फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सेंसरशिप और नियमों को लेकर बहस छिड़ी रहती है, ऐसे में शशि शेखर वेम्पति का अनुभव तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों में मददगार साबित हो सकता है. अब देखना यह होगा कि वे डिजिटल युग की चुनौतियों और फिल्म मेकर्स की क्रिएटिव आजादी के बीच कैसे तालमेल बिठाते हैं, ताकि भारतीय सिनेमा को और बेहतर मंच मिल सके.
About the Author

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

