Last Updated:
बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें आजतक आप भले ही आउटसाइडर और स्ट्रग्लर समझते थे, लेकिन इन सितारों का इंडस्ट्री से सीक्रेट कनेक्शन है. किसी न किसी तरह उनके तार फिल्मों और फिल्मी परिवार से जुड़े हुए हैं. तो चलिए आज ऐसे 9 सितारों के बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में बताते हैं-

नई दिल्ली. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह का है. रणवीर सिंह को आजतक लोग बाहरी समझते हैं. उन्होंने बैंड बाजा बारात से एक्टिंग डेब्यू किया था, लेकिन वो पूरी तरह से इंडस्ट्री के लिए आउटसाइडर नहीं हैं. रणवीर सिंह, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजिन हैं. रणवीर की मां अंजू भवनानी, सोनम कपूर की मां सुनीता की कजिन बहन हैं. अब इस कनेक्शन को देखें तो एक्टर पूरी तरह से आउटसाइडर नहीं हैं.

यामी गौतम को आमतौर पर बॉलीवुड में आउटसाइडर माना जाता है. एक तरह से ये बात सही है कि यामी गौतम का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था, लेकिन उनका परिवार अभिनय और ग्लैमर की दुनिया से अछूत नहीं था. यामी गौतम के पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. उनकी बहन सुरीली गौतम भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं.

अब बात करते हैं बॉलीवुड के दूसरे ए-लिस्टर एक्टर विक्की कौशल की. पिछले साल विक्की कौशल की छावा ने बॉक्स-ऑफिस पर कहर ढा दिया था. विक्की कौशल की फिल्म संभाजी महाराज ने बॉक्स-ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. विक्की कौशल भी फिल्म इंडस्ट्री के लिए नए नहीं हैं. उनके पिता श्याम कौशल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट कोऑर्डिनेटर हैं. अब एक्टर के भाई सनी कौशल भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कियारा आडवाणी ने फिल्मों में कदम रखा तो लोगों के बीच उनकी आउटसाइडर वाली इमेज बनाई गई. फैंस को यकीन दिलाया गया कि वो इंडस्ट्री में नई हैं, लेकिन एक्ट्रेस का बॉलीवुड से काफी पुराना और गहरा नाता है जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे. उनका अशोक कुमार और सईद जाफरी से कनेक्शन है. अशोक कुमार, कियारा के स्टेप-ग्रेट-ग्रैंडफादर लगते थे और सईद जाफरी उनके ग्रैंड अंकल हैं. उनका परिवार जूही चावला के भी काफी करीब है.

आज बहुत कम लोग जानते हैं कि गोविंदा के माता-पिता भारतीय सिनेमा के दिग्गज रहे हैं. उनके पिता अरुण कुमार आहूजा ने 30 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है. गोविंदा की मां निर्मला देवी 1940 के दशक की अभिनेत्री और हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका थीं.

विजय देवरकोंडा के पिता गोवर्धन राव, पूर्व टेलीविजन डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कुछ तेलुगू सीरियल्स डायरेक्ट किए थे. हालांकि, विजय के एक्टर बनने से पहले ही गोवर्धन ने डायरेक्शन छोड़ दिया था. लेकिन विजय देवरकोंडा फिल्मों और अभिनय की दुनिया से पूरी तरह से दूर नहीं थे.

अब बात करते हैं अजय देवगन की. अजय के बारे में भी काफी दर्शकों को लगता है कि वो आउटसाइडर हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक्शन कोरियोग्राफर थे और उनकी मां वीना देवगन फिल्म प्रोड्यूसर हैं.

गोलमाल, 3 इडियट्स जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले शरमन जोशी का भी अभिनय से कनेक्शन रहा है. उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के बड़े नाम रहे हैं. शरमन जोशी की बहन मानसी जोशी रॉय ने एक्टर रोहित रॉय से शादी की है. शरमन जोशी खुद मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं.

एक्शन डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान कायम करने वाले रोहित शेट्टी का भी फिल्म इंडस्ट्री से पुराना और गहरा नाता है. रोहित के पिता एम.बी शेट्टी बॉलीवुड के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर और एक्शन कोरियोग्राफर थे. उन्होंने फिल्मों में रोल्स भी किए थे.

