Last Updated:
मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हर तरफ छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर पैपराजी तक हर तरफ सिर्फ मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें हैं. इस बीच मौनी ने पति के साथ अपनी सारी फोटोज हटा दी हैं जिससे इन अटकलों को और बल मिला.

नई दिल्ली. कपल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया जिसके बाद ये अटकलें लगनी शुरू हुईं और जैसे ही कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं, तलाक की ये खबरें और तेज हो गईं. सूरज नांबियार ने भी इंस्टा से मौनी के साथ फोटोज डिलीट कर दी हैं.

मौनी रॉय ने 4 साल पहले 2022 में सूरज नांबियार से शादी की थी. कपल धूमधाम से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधा था. मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने बंगाली और केरल के पारंपरिक अदांज में शादी की थी, लेकिन अब 4 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने की खबरें तेज हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय के पति सूरज ने उन्हें धोखा दिया और उन्होंने सिर्फ एक्ट्रेस की दौलत और शोहरत को देखकर उनसे शादी की थी. खबरों के अनुसार सूरज नांबियार ने फेमस होने के लिए मौनी से शादी की थी और उन्होंने शादी के दौरान एक्ट्रेस के सारे पैसे भी खर्च कर डाले.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बीते कई दिनों से कपल के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच अब मौनी ने पहला पोस्ट शेयर कर इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने सभी से अफवाहें न फैलाने की अपील की है.

मौनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘सभी से रिक्वेस्ट है कि किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं. मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि हमें स्पेस और प्राइवेसी दें प्लीज’. हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में न अपने तलाक को कंफर्म किया और न ही इसे पूरी तरह से झूठलाया.

मौनी ने बीत दिन अपनी बेस्टफ्रेंड के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने अपनी दोस्त के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा था और कई फोटोज की शेयर की थीं. एक्ट्रेस की इस खास दोस्त का नाम रुपाली कादयान है.

रुपाली कादयान के जन्मदिन पर मौनी रॉय ने अपनी जिंदगी के कुछ खास पलों की झलकियां शेयर कीं. इन सभी फोटोज में दोनों मस्ती करते दिख रही हैं. इन तस्वीरों पर नेजिटेंस ने जमकर प्यार लुटाया है.

बता दें, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. कपल एक्ट्रेस की किसी दोस्त के जरिए मिला था. मौनी ने अपने पुराने इंटरव्यूज में कहा था कि सूरज और उनके बीच पहली नजर का प्यार था. दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद शादी कर ली थी.

