Protool

नेहा धूपिया-अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ का ट्रेलर रिलीज, सेलेब्स संग मस्ती से भरा होगा हर एपिसोड

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी पहली बार एक शो में साथ नजर वाले हैं. दोनों ने अपने नए नॉन-फिक्शन शो ‘डबल डेट’ के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जिसमें नेहा और अंगद होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो में मजेदार गेम्स, हंसी-मजाक और सेलेब्स के साथ कई ऐसे किस्से सुनने को मिलेंगे, जो दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाले हैं. ह्यूमर, दोस्ती, मुकाबले के साथ गो-कार्टिंग, बॉलिंग, पिज्जा बनाने जैसे मुकाबले भी इसे शानदार बनाएंगे. 

पहले एपिसोड में ये होंगे गेस्ट 

इस शो की शुरुआत कल यानी 14 मई से होने वाली है, जो नेहा धूपिया के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा. हर गुरुवार को इसके नए एपिसोड रिलीज होंगे, जिसके पहले एपिसोड में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे. 

इसके अलावा आने वाले एपिसोड्स में हुमा कुरैशी, उनके भाई साकिब सलीम, तेजस्वी प्रकाश, कारण कुंद्रा, रकुल प्रीत सिंह, जय भगनानी, सोहा अली खान, सबा अली खान, अपारशक्ति खुराना, आकृति खुराना, रेहा चक्रबर्ती, उनके भाई शेविक चक्रबर्ती और रसिका दुगल अपने पति मुकुल चड्ढा के साथ इस शो में शामिल होकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे. 

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर रकुल प्रीत सिंह ने किया रिएक्ट, बोले- शोर से दूर रहना चाहिए

शो को लेकर एक्साइटेड हैं नेहा और अंगद

शो के बारे में बताते हुए नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने कहा, ‘हम एक साथ ऐसी चीजें करना चाहते थे, जो दर्शकों के लिए मजेदार हो इसीलिए हमने ये शो शुरू किया. बातचीत और इंटरव्यू के बीच हम आने वाले गेस्ट को कंफर्टेबल माहौल देना चाहते थे, ताकि वो खुलकर मस्ती कर सकें और बिना किसी परेशानी के अपनी बातें शेयर कर सकें.’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘इस शो ने हमें अपने दोस्तों के साथ पागलपन भरी डेट्स और नई चीजें करने का मौका दिया, जो हम कभी कर नहीं पाते. ये हमारा पहला शो है, जिसे हम बहुत पहले से करना चाहते थे. इस शो को शुरू करना थोड़ा चैलेंजिंग था, लेकिन ये हमारे लिए बहुत खास है.’ 

नेहा और अंगद का रिश्ता

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी की थीं और उनके अभी 2 बच्चे है. नेहा धूपिया एक पॉपुलर एक्ट्रेस है, जिन्होंने कई फिल्मों और शोज में काम किया है. वहीं अंगद बेदी, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और एक एक्टर हैं. 

ये भी पढ़ें: पानी पूरी स्टॉल पर ‘पति पत्नी और वो दो’ की कास्ट का दिखा फूडी अंदाज, चाट खाते दिखे आयुष्मान-सारा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *