Last Updated:
‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी न्यूली बॉर्न बेटी की पहली झलक दिखाई है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम आरिका पाठक रखा है. आरिका का मतलब सुंदरता, समृद्धि, खुशहाली और दिव्य सौंदर्य है.
बेटी को गोद में लिए फिल्ममेकर अभिषेक पाठक. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और उनके पति फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक इन दिनों बेटी के घर आगमन की खुशियां मना रहे हैं. मंगलवार को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी के नाम की जानकारी दी. शिवालिका-अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें शिवालिका और उनके पति अभिषेक पाठक बेटी को गोद में थामे नजर आ रहे हैं. माता-पिता बनने की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है.
शिवालिका ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “हमारी जिंदगी की सबसे प्यारी खुशी से मिलिए, जिसका नाम है ‘आरिका पाठक’. आरिका नाम का मतलब बेहद खास है. इस नाम में साक्षात माता लक्ष्मी का आशीर्वाद छिपा हुआ है, जो दुनिया में प्यार, खुशहाली, समृद्धि और सुंदरता की प्रतीक मानी जाती हैं.”
अभिषेक और शिवालिका का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
शिवालिका ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इसी साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन दिन पर हुआ था. शिवालिका ने बेटी को ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए लिखा, “अक्षय तृतीया के पवित्र दिन आरिका हमारी जिंदगी में आई. यह सब कुछ भगवान की एक बेहद खूबसूरत योजना की तरह लगता है. वह हमारी हर दुआ और हमारे हर सपने से भी बढ़कर है. हम दिल से ईश्वर के शुक्रगुजार हैं, बहुत खुश हैं और एक बार फिर पूरी तरह से प्यार में डूबे हुए हैं.”
खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी शिवालिका और अभिषेक की मुलाकात
बता दें कि कपल ने दिसंबर 2025 में प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी. अभिषेक और शिवालिका की लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों की मुलाकात फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में थे. काम के दौरान दोनों करीब आए और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया.
शिवालिका और अभिषेक पाठक की सगाई और शादी
इसके बाद दोनों ने जुलाई 2022 में सगाई की और फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी गोवा में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन भी मौजूद थे.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

