Protool

Indias Got Latent season 2: समय रैना के शो की पहली गेस्ट बनीं आलिया भट्ट? ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ से लीक हुई फोटो, लोगों ने किया रिएक्ट

Last Updated:

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बहुत जल्द ‘अल्फा’ में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म जुलाई में रिलीज होगी. यशराज फिल्म्स की इस स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइजी में बॉबी देओल विलेन हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया और शरवरी समय रैन के शो ‘इंडिया गोट लैटेंट 2’ में हिस्सा लिया. इसकी तस्वीरें लीक हुई हैं. लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

समय रैना के शो की पहली गेस्ट बनीं आलिया भट्ट? IGL2 से लीक हुई फोटोZoom

आलिया भट्ट, समय रैना के शो में गेस्ट बनकर पहुंची. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/एक्स)

मुंबई. स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपना शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ एक बार फिर लेकर आ रहे हैं. शो के आने से पहले सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के सेट से आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक लीक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे फैंस के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो की शूटिंग कर रही थीं.

वायरल फोटो, जिसे कथित तौर पर ऑडियंस के एक सदस्य ने शूटिंग के दौरान क्लिक किया, उसमें कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई भी नजर आ रहे हैं. लीक हुई फोटो में आलिया भट्ट ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक कैप में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं और शूट के दौरान माइक पकड़े हुए हैं. उनके बगल में ‘अल्फा’ की को-स्टार शरवरी, कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई बैठे दिख रहे हैं.

जहां कई दर्शक ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं. वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलीवुड प्रमोशन को लेकर निराशा जताई है. रेडिट और एक्स (ट्विटर) पर कमेंट्स में कुछ लोग आलिया और शरवरी की मौजूदगी से खुश दिखे, तो कईयों ने कहा कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ अब धीरे-धीरे फिल्म प्रमोशन प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *