Protool

तारा सुतारिया ने कान्स में किया शानदार डेब्यू, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले ढाया कहर, फराह खान की नहीं हट रहीं नजरें

Last Updated:

तारा सुतारिया ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने कान्स के रेड कारपेट पर पूरी दुनिया के सामने जलवा बिखेरा. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी मौजूदगी से इंटरनेशनल स्टेज पर शानदार छाप छोड़ी है.

नई दिल्ली. तारा सुतारिया ने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के पहले दिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था. फ्रेंच रिवेरा के रेड कारपेट पर तारा ने अपने फैशन और व्यक्तित्व से यह साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

पहले दिन के लिए तारा ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का बेहद खूबसूरत हेल्सा गाउन चुना. स्ट्रक्चर्ड स्वीटहार्ट नेकलाइन और लंबा फ्लोइंग सिल्हूट उनके लुक को क्लासिक ओल्ड हॉलीवुड टच दे रहा था. एक्ट्रेस ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में रखा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

तारा ने पर्ल ईयरिंग्स और सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था. वो कान्स के पहले दिन 70 के दशक की किसी हॉलीवुड डीवा से कम नहीं लग रही थीं. इन फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी तस्वीरों के साथ तारा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित किए जाने और रेड सी फिल्म फाउंडेशन के ‘विमेन इन सिनेमा गाला’ में सम्मानित होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. एक्ट्रेस ने अपने इस खास पल की खुशी जाहिर की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

इसके साथ ही तारा सुतारिया ने हिंट दिया कि आज 14 मई की शाम को कुछ बड़ा और ग्रैंड होने वाला है. तारा की यह अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति ऐसे समय पर आई है जब उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और ये एक्ट्रेस के करियर में अहम साबित हो सकती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

तारा सुतारिया ने कम समय में खुद को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और प्रतिभाशाली युवा अभिनेत्रियों में शामिल किया है. अभिनय के साथ-साथ उनकी फैशन सेंस और अंतरराष्ट्रीय अपील ने उन्हें युवा दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता दिलाई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tarasutaria)

अब अगर अन्य भारतीय एक्ट्रेसेस के कान्स फिल्म फेस्टिवल की लुक की बात करें तो आलिया भट्ट अब तक तीन लुक शेयर कर चुकी हैं. आलिया तीनों लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पहले दिन आलिया ने व्हाइट पेंटेड गाउन पहना था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

दूसरे दिन आलिया भट्ट बेबी पिंक ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं और तीसरे दिन उन्होंने पाउडर ब्लू गाउन पहना था. आलिया की फोटोज पर सास नीतू कपूर ने भी प्यार लुटाया. नीतू ने आलिया के लुक को परफेक्ट बताया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *