Protool

जूही चावला के बेटे की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट, क्या करती हैं बेटी?

Last Updated:

जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. जूही ने तस्वीरों और वीडियो शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा है. उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं. जूही की एक बेटी भी है. क्या आप जानते हैं वो क्या करती हैं?

ख़बरें फटाफट

जूही के बेटे की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट, लिखा भावुक नोटZoom

जूही चावला अपने बेटे और फैमिली के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamjuhichawla)

मुंबई. एक्ट्रेस जूही चावला के बेटे अर्जुन मेहता ने अमेरिका की प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है. इस खास पल को सेलिब्रेट करते हुए जूही ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए खास पोस्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे के कॉन्वोकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और बेटे के लिए लिखा, “कोलंबिया 26 और साथ ही एलीट ‘फाई बीटा कप्पा’ सोसाइटी में शामिल होने पर ढेर सारी बधाइयां अर्जुन. चलो… अब छुट्टी मनाने का समय आ गया है.”

जूही  ने जो पहली तस्वीर शेयर की है, उसमें पूरा परिवार बेटा अर्जुन पारंपरिक ग्रेजुएट गाउन पहने खड़े फ्रेम में साथ नजर आ रहे हैं, दूसरे वीडियो में अर्जुन अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ खुशी से हवा में अपनी कैप उछालते हुए इस खास पल का जश्न मना रहे हैं.

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ‘फाई बीटा कप्पा’ स्नातक (अंडरग्रेजुएट) छात्रों के लिए सर्वोच्च अकादमिक सम्मान सोसायटियों में से एक है. यह संस्था लिबरल आर्ट्स और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को मान्यता देती है. कोलंबिया कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ अकादमिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को प्रतिवर्ष ‘स्प्रिंग सीजन’ में एक विशेष समारोह के माध्यम से इस सोसायटी में शामिल किया जाता है.

View this post on Instagram



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *