Protool

‘अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो…’ सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज

राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने हाल ही में अपने सौतेले भाई प्रतीक स्मिता पाटिल पर अपने पिता का इस्तेमाल सिर्फ पैसों के लिए करने का आरोप लगाया था. अब प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए आर्य को जवाब दिया है. ऐसा लगता है कि अभिनेता ने इस पोस्ट में आर्य के करियर पर तंज कसा है.

प्रतीक ने आर्य बब्बर को दिया करारा जवाब
आर्य के इंटरव्यू के सामने आने के कुछ दिनों बाद, प्रतीक ने अपनी पत्नी प्रिया बनर्जी द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट को री शेयर किया है. पोस्ट में लिखा था, “अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते, तो कुछ लोग आखिरकार सफल हो जाते.’  इसके साथ ही प्रतीक ने हैशटैग IYKYK (अगर आप जानते हैं, तो आप जानते हैं) भी जोड़ा. हालांकि कपल ने पोस्ट में आर्य का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन ऐसा लगता है कि यह प्रतीक के खिलाफ आर्य के लेटेस्ट कमेंट का जवाब दिया.

अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज

आर्य ने क्या कहा था?
हाल ही में विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में आर्य ने बताया था कि उनके परिवार ने सालों तक प्रतीक के साथ अपने रिश्ते को बहुत सावधानी से निभाया, लेकिन अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद प्रतीक ने अचानक उनसे संपर्क तोड़ दिया और उनके मैसेज का कभी जवाब नहीं दिया. आर्य ने प्रतीक पर यह आरोप भी लगाया कि वह अपने पिता से केवल फाइनेंशियल हेल्प के लिए ही कॉन्टेक्ट करते थे. उन्होंने कहा, “ऐसा है कि जब आपका करियर अच्छा नहीं चल रहा होता है और आपको गुजारा करने के लिए पिता से जेब खर्च की जरूरत होती है, तब वह आपके पिता होते हैं. जब आप उस घर में रहना चाहते हैं जो आपके पिता ने स्मिता मां के लिए खरीदा था, तब वह आपके पिता होते हैं. जब आप सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तब वह आपके पिता होते हैं. लेकिन जब आपको समाज के सामने उन्हें स्वीकार करना और सम्मान देना पड़ता है, तब वह आपके पिता नहीं होते. यह क्या है? एक बड़े भाई के रूप में, मैं उनसे प्यार करता हूं, लेकिन जब वह गलत होते हैं, तो वह गलत होते हैं, और यहीं पर वह गलत हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि स्मिता मां, जिनके लिए मेरे पिता ने अपना परिवार छोड़ दिया, आज वही स्मिता मां का बेटा उन्हें अपना पिता मानने को तैयार नहीं है. इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है?” उन्होंने कहा, “बड़े भाई के तौर पर मैं उनके साथ रहूंगा, लेकिन अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या मैं उन्हें उसी तरह गले लगा सकता हूं और प्यार कर सकता हूं, तो शायद नहीं.”

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 3: अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने वीकेंड पर दिखाई तेजी, 10 करोड़ के हुई पार, इस फिल्म को भी चटाई धूल

प्रतीक का पिता राज बब्बर संग क्यों बिगड़ा रिश्ता
प्रतीक और उनके पिता राज बब्बर का रिश्ता हमेशा से कॉम्पलिकेटेड रहा है. अभिनेता की मां, स्मिता पाटिल, उनके जन्म के कुछ ही दिनों बाद चल बसी थीं. प्रतीक कई सालों तक अपने पिता और राज बब्बर के पहले परिवार के करीब रहे, लेकिन कहा जाता है कि जब उन्होंने अपना नाम प्रतीक बब्बर से बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल रखने का फैसला किया, तो उनके रिश्ते में खटास आ गई. उन्होंने अपनी दूसरी शादी में अपने पिता या उनके परिवार को भी इनवाइट नहीं किया था.

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *