Protool

छोटी उम्र में उठाया घर का बोझ, अपनी ही दोस्त के पति से कर बैठीं प्यार, बेटियों ने भी फेरा मुंह, दर्दनाक है जिंदगी

Last Updated:

हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी जिंदगी पर्दे पर निभाए गए किरदारों से भी ज्यादा दिलचस्प और संघर्षों से भरी होती है. इन सितारों की असल जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. आज गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा सारिका ठाकुर का जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं.

नई दिल्ली. एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारिका ने शोहरत, संघर्ष, प्यार, टूटन और फिर आत्मनिर्भरता के कई पड़ाव देखे हैं. आज वह भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई. नेशनल अवॉर्ड विनर सारिका की फिल्मों और सफलताओं के बारे में आपने बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा.

सारिका ने 5 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. छोटी सी उम्र में एक्ट्रेस के कंधों पर जिम्मेदारियों का ऐसा बोझ आया कि उन्हें अपना बचपन भूल 5 साल की उम्र में परिवार की पेट पालने के लिए काम करना पड़ा था.

सारिका का जन्म 3 जून 1960 को नई दिल्ली में हुआ था. उनका बचपन आसान नहीं रहा. पारिवारिक परिस्थितियां ऐसी थीं कि बहुत कम उम्र में ही उन्हें काम करना पड़ा. महज पांच साल की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. बाल कलाकार के रूप में वह ‘बेबी सारिका’ के नाम से पहचानी जाने लगीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उस दौर में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना ली. एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा खबरों में रहीं. कमल हासन के साथ उनका रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय बना रहा. सारिका शादीशुदा कमल हासन पर दिल हार बैठीं और दोनों का रिलेशनशिप लंबे समय तक इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा.

सारिका सुपरस्टार कमल हासन की पहली पत्नी की दोस्त थीं और एक्टर की पहली पत्नी के जरिए ही उन दोनों की मुलाकात हुई थी. एक्टर की पहली शादी महज 10 साल में टूट गई थी. पहली पत्नी से तलाक लेते वक्त कमल हासन को भारी-भरकम एलिमनी चुकानी पड़ी थी. एक्टर ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि एलिमनी के पैसे देते-देते वो दिवालिया हो गए थे.

पहली पत्नी वाणी से तलाक के बाद वो और सारिका लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे. लिव इन रिलेशनशिप को लेकर आज भी भारतीय समाज सहज नहीं है. तो सोचिये की कपल को उस वक्त कितना कुछ सहना और सुनना पड़ा होगा. लिव इन में रहने की वजह से सारिका और कमल हासन को एक तरह से सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा था.

Shruti Haasan Birthday

कपल ने रिलेशनशिप में रहते हुए अपनी बेटी श्रुति हासन का स्वागत किया. कमल हासन और सारिका ने 1986 में श्रुति हासन का स्वागत किया और फिर दोनों ने 1988 में शादी कर ली. शादी के बंधन में बंधने के 4 साल बाद कपल ने अपनी छोटी बेटी अक्षरा का स्वागत किया.

Shruti Haasan Birthday

शादी करते ही कपल के दरमियां दूरियां पैदा होने लगीं. कमल हासन का रवैया बदलने लगा और वही हुआ जिसका सारिका को डर था. साल 2004 में वो पति से अलग हो गईं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल हासन अपनी दूसरी पत्नी सारिका की दोस्त से भी प्यार करने लगे थे. पति से अलग होने के बाद सारिका की बेटियों ने भी उनसे मुंह फेर लिया. श्रुति हासन और अक्षरा हासन अपनी मां से अलग रहने लगीं. एक्ट्रेस को तन्हा ही जिंदगी गुजारनी पड़ी और वो आज भी तन्हा जी रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *