Protool

ललित मोदी से क्या शादी करने वाली थीं सुष्मिता सेन? एक्ट्रेस ने खुद दिया था सीधा जवाब

Last Updated:

ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता जब सार्वजनिक हुआ था, तब इसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी. दोनों की तस्वीरों और पोस्ट्स के बाद यह सवाल हर तरफ गूंजने लगा कि क्या यह रिश्ता शादी तक पहुंचेगा. इसी बीच सुष्मिता को ट्रोलिंग, अफवाहों और तमाम तरह की अटकलों का भी सामना करना पड़ा. लेकिन एक इंटरव्यू में जब उनसे सीधे शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

Sushmita Sen, Sushmita Sen News, Sushmita Sen and Lalit Modi, Lalit Modi News, Was Sushmita Sen Going To Marry Lalit Modi, Sushmita Sen-Lalit Modi love Story, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन समाचार, सुष्मिता सेन और ललित मोदी, ललित मोदी समाचार, क्या सुष्मिता सेन ललित मोदी से शादी करने जा रही थीं, सुष्मिता सेन-ललित मोदी की प्रेम कहानी

नई दिल्ली. एक्स आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का रिश्ता जब सार्वजनिक हुआ था, तब उसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी. दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद जहां कुछ लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. दोनों के ब्रेकअप के बाद भी इस अफेयर को लेकर कई सवाल उठे. यहां तक कि उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ तक कहा गया. हालांकि सुष्मिता ने इन आलोचनाओं का जवाब अपने अंदाज में दिया था और बाद में शादी की अटकलों पर भी खुलकर बात की थी.

Sushmita Sen, Sushmita Sen News, Sushmita Sen and Lalit Modi, Lalit Modi News, Was Sushmita Sen Going To Marry Lalit Modi, Sushmita Sen-Lalit Modi love Story, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन समाचार, सुष्मिता सेन और ललित मोदी, ललित मोदी समाचार, क्या सुष्मिता सेन ललित मोदी से शादी करने जा रही थीं, सुष्मिता सेन-ललित मोदी की प्रेम कहानी

ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं में है. हाल ही में उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में अपने इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी अपने इस रिश्ते पर बात की थी.

Was Sushmita Sen Going To Marry Lalit Modi Actress Once Revealed about plan

रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद जब कुछ साल पहले बिजनेसमैन ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ मालदीव और सार्डिनिया वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया था तो हर तरफ खलबली मच गई थी. ललित मोदी ने अपने पोस्ट में सुष्मिता को अपनी ‘बेटर हाफ’ बताया था और लिखा था कि यह एक नई जिंदगी की शुरुआत है, हालांकि उन्होंने साफ किया था कि अभी शादी नहीं हुई है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन को बेरहमी से ट्रोल किया गया, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं मानी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sushmita Sen, Sushmita Sen News, Sushmita Sen and Lalit Modi, Lalit Modi News, Was Sushmita Sen Going To Marry Lalit Modi, Sushmita Sen-Lalit Modi love Story, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन समाचार, सुष्मिता सेन और ललित मोदी, ललित मोदी समाचार, क्या सुष्मिता सेन ललित मोदी से शादी करने जा रही थीं, सुष्मिता सेन-ललित मोदी की प्रेम कहानी

कई लोगों को लगा कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. उस समय यह चर्चा इसलिए भी ज्यादा हुई क्योंकि सुष्मिता सेन का अभिनेता रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप कुछ समय पहले ही हुआ था. रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने उनके इरादों पर सवाल उठाए और उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहकर निशाना बनाया. इसके जवाब में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर आलोचकों को करारा जवाब दिया था.

Sushmita Sen, Sushmita Sen News, Sushmita Sen and Lalit Modi, Lalit Modi News, Was Sushmita Sen Going To Marry Lalit Modi, Sushmita Sen-Lalit Modi love Story, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन समाचार, सुष्मिता सेन और ललित मोदी, ललित मोदी समाचार, क्या सुष्मिता सेन ललित मोदी से शादी करने जा रही थीं, सुष्मिता सेन-ललित मोदी की प्रेम कहानी

मिड डे के साथ एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि उन्होंने सिर्फ इसलिए प्रतिक्रिया दी थी क्योंकि कई बार लोगों की चुप्पी को कमजोरी या डर समझ लिया जाता है. उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले को लेकर परेशान नहीं थीं, बल्कि सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स का आनंद ले रही थीं. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने ‘गोल्ड डिगर’ वाले आरोपों पर भी तंज कसा था. सुष्मिता ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्हें गोल्ड नहीं बल्कि डायमंड पसंद हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से तथ्यों की जांच करने की सलाह भी दी थी.

Sushmita Sen, Sushmita Sen News, Sushmita Sen and Lalit Modi, Lalit Modi News, Was Sushmita Sen Going To Marry Lalit Modi, Sushmita Sen-Lalit Modi love Story, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन समाचार, सुष्मिता सेन और ललित मोदी, ललित मोदी समाचार, क्या सुष्मिता सेन ललित मोदी से शादी करने जा रही थीं, सुष्मिता सेन-ललित मोदी की प्रेम कहानी

सबसे दिलचस्प जवाब उन्होंने शादी को लेकर दिया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ललित मोदी से शादी करने वाली थीं, तो सुष्मिता ने साफ कहा था, ‘अगर मुझे किसी से शादी करनी होती, तो मैं उससे शादी कर चुकी होती. मैं कोशिश करने वालों में से नहीं हूं या तो मैं करती हूं या फिर नहीं करती.’ उनके इस बयान ने साफ कर दिया था कि उस समय शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं थी.

Sushmita Sen, Sushmita Sen News, Sushmita Sen and Lalit Modi, Lalit Modi News, Was Sushmita Sen Going To Marry Lalit Modi, Sushmita Sen-Lalit Modi love Story, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन समाचार, सुष्मिता सेन और ललित मोदी, ललित मोदी समाचार, क्या सुष्मिता सेन ललित मोदी से शादी करने जा रही थीं, सुष्मिता सेन-ललित मोदी की प्रेम कहानी

वहीं, हाल ही में ललित मोदी ने भी एक इंटरव्यू में इस रिश्ते पर बात की. उन्होंने कहा कि सुष्मिता के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह वास्तविक था और दोनों एक-दूसरे के प्रति गंभीर थे. हालांकि, लॉन्ग डिस्टेंस की वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. ललित मोदी ने सुष्मिता की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद खास और स्वतंत्र विचारों वाली महिला बताया. उन्होंने यह भी कहा कि उनके रिश्ते को लेकर लोगों की धारणा वास्तविकता से काफी अलग थी. आपको बता दें कि आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन उनका रिश्ता और उससे जुड़ी चर्चाएं अब भी समय-समय पर सुर्खियों में लौट आती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *