Protool

‘चांद मेरा दिल’ से ‘दृश्यम 3’ तक, इस हफ्ते थिएटर में ये 5 फिल्में मचाने आ रही धमाल,

मई का ये हफ्ता सिनेमा प्रेमियों के लिए शानदार होने वाला हैं. इस बार एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरी कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस हफ्ते बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से लेकर मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 3’ जैसी कई शानदार फिल्में रिलीज होंगी, जो आपको थिएटर्स में खींच लाएंगी. तो आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. 

‘दृश्यम 3’

मोहनलाल की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर रिलीज होने जा रही है. इसके पिछले दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसी वजह से इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ हैं. साथ ही ये पार्ट फिल्म का आखिरी होने वाला है. ये फिल्म 21 मई को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी, जिसमें वहीं पुराने किरदार दिखाई देंगे.  

‘चांद मेरा दिल’ 

करण जोहर की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर भी अच्छा खासा बज बना हुआ है. फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘द मैंडलोरियन और ग्रोगू’

हॉलीवुड के शौकीनों को ‘द मैंडलोरियन और ग्रोगू’ बहुत पसंद आएगी. ये फिल्म स्टार वॉर्स यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें डिन जारिन और ग्रोगु की आगे की कहानी दिखाई जाएगी. इंडिया में इस फिल्म को 22 मई को रिलीज किया जा रहा है, जिसे लेकर मेकर्स और फैंस भी काफी एक्साइटेड है.

ये भी पढ़ें: इस मराठी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए थे गर्दे, बजट था सिर्फ 5 करोड़, किया 1700 परसेंट का प्रॉफिट

‘देऊल बंद 2’ 

इस हफ्ते मराठी फिल्म ‘देऊल बंद 2’ भी 21 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसे प्रवीण तारदे ने निर्देशित किया हैं इसका पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था और करीब 11 साल बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘अगली स्टोरी’ 

निर्देशक एल. प्रणव स्वरूप की ‘अगली स्टोरी’ 22 मई को आ रही हैं. ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रिश्तों के पीछे छिपे कई राज खुलने वाले हैं. फिल्म में नंदु विजय कृष्णा, अविका गौर और रवि तेजा महादस्यम लीड रोल में दिखाई देंगे. 

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा को एक्टिंग का था शौक, इस तेलुगू थ्रिलर में नजर आई थीं एक्स मिस पुणे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *