Protool

गलत डाइट से बिगड़ी तबीयत, कोमा में जाने वाली थी बहन, सलामती के लिए ऋतिक रोशन ने रातभर मंदिर में की प्रार्थना

Last Updated:

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि जब एक खतरनाक क्रैश डाइट के चलते उनकी तबीयत बेहद बिगड़ गई थी और वह अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही थीं, तब उनके भाई ऋतिक रोशन काफी डर गए थे. सुनैना की सलामती के लिए ऋतिक ने पूरी रात एक मंदिर में बिताई थी और भगवान से अपनी बहन के ठीक होने लिए प्रार्थना की. भाई-बहन का यह भावुक किस्सा अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है.

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने सालों बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक बार उनकी तबीयत इस कदर बिगड़ गई थी कि वह कोमा में जाते-जाते बचीं. इसकी वजह थी उनकी गलत डाइट. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने एक ऐसी क्रैश डाइट शुरू कर दी थी, जिसमें वह सिर्फ फल, जूस, कुकीज और पानी पर निर्भर थीं. इस शॉर्टकट का उनकी सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ा.

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

सुनैना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘साल 2001 में एक क्रैश डाइट मुझे ऐसे रास्ते पर ले गई, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. इसके बाद मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर शुरू हुआ, जिसने मुझे एक ऐसा सबक दिया जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती.’

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस घटना ने सेहत, खान-पान और वजन घटाने के लिए अपनाए जाने वाले शॉर्टकट्स को लेकर मेरी सोच पूरी तरह बदल दी. हमेशा सही पोषण और धैर्य का रास्ता चुनें. अगर मेरी इस कहानी ने आपको सोचने पर मजबूर किया है, तो इसे उनके साथ जरूर शेयर करें जिन्हें इसकी जरूरत है.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

उन बुरे दिनों को याद करते हुए सुनैना ने बताया कि इस क्रैश डाइट ने उन्हें सीधे हॉस्पिटल के बेड पर पहुंचा दिया था. उन्होंने कहा, ‘दो से तीन दिनों तक मैं पूरी तरह बेहोश थी, मुझे कुछ होश नहीं था. डॉक्टरों ने मेरे परिवार को साफ कह दिया था कि इस हालत की वजह से मुझे पैरालिसिस हो सकता है, आंखों की रोशनी जा सकती है या मैं कोमा में भी जा सकती हूं. अगले पल क्या होगा, कोई नहीं जानता था.’

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

उन्होंने आगे बताया, ‘मेरी सलामती के लिए मेरे भाई (ऋतिक रोशन) पूरी रात मंदिर में बैठकर प्रार्थना कर रहे थे. डॉक्टर ने कहा था कि रिकवरी का पहला संकेत तब मिलेगा जब मैं खुद खाने के लिए पूछूंगी. कई दिनों बाद आखिरकार मैंने खाना मांगा और उस एक पल ने मेरे पूरे परिवार की जान में जान ला दी.’

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

सुनैना ने कहा, ‘क्रैश डाइट की वजह से मेरी इम्यूनिटी पूरी तरह खत्म हो चुकी थी. मुझे अस्पताल में एक महीना गुजारना पड़ा और बीमारी दोबारा न उभरे, इसलिए अगले चार महीनों तक मैं घर में ही कैद रही. मुझे भारी-भरकम दवाइयां लेनी पड़ीं. तब जाकर मुझे अहसास हुआ कि जिंदगी को दांव पर लगाकर कोई भी फिटनेस गोल हासिल करना समझदारी नहीं है.’

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

सुनैना के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके माता-पिता ने भी रिएक्ट किया. पिता राकेश रोशन ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कमेंट किया, ‘अपने इस अनुभव को शेयर करके तुम कई लोगों को हिम्मत दे रही हो.’ वहीं उनकी मां पिंकी रोशन भावुक हो गईं और उन्होंने लिखा कि 25 साल बाद तुम्हारी इस कहानी को दोबारा जीना मेरे लिए बेहद भावुक करने वाला है

Hrithik Roshan, Hrithik Roshan sister, Sunaina Roshan crash diet revelation, Hrithik Roshan sister hospitalised story, Sunaina Roshan Instagram post video, Tuberculosis meningitis crash diet, Sunaina Roshan weight loss side effects ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, ऋतिक रोशन क्रैश डाइट, सुनैना रोशन हेल्थ अपडेट, ऋतिक रोशन न्यूज, गलत डाइट से बीमारी

उन्होंने आगे बताते हुए लिखा कि ‘तुमने मानसिक और शारीरिक रूप से कितनी मजबूती से यह जंग लड़ी थी. तीन हफ्तों के इलाज के बाद डॉक्टर फारुख उडवाडिया ने कहा था कि तुम अब खतरे से बाहर हो, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा. भगवान तुम्हें खुश रखे बेटा, तुम्हारी इस हिम्मत और जीने की चाह पर मुझे नाज है.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *