Protool

‘कोई औरत नहीं है’, इमरान खान के घर पर नहीं आते बेटी इमारा के दोस्त, परिणीति चोपड़ा को बताई कई वजह

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक किया. उन्होंने वीर दास की ‘हैप्पी पटेलः खतरनाक जासूस’ से कमबैक किया. उनकी एक बेटी- इमारा खान है. वह इमारा के सिंगल पेरेंट है. उन्होंने बेटी को अकेले पालने के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि इमारा की कुछ फ्रेंड की माएं अपने बच्चों को उनके घर खेलने के लिए भेजने में अंकंफर्टेबल महसूस करती हैं.

Imran Khan daughter

इमरान खान ने सिंगल पेरेंट के तौर पर आने वाली चैलेंज के बारे में बात की है. उन्होंने कई बार अपनी बेटी इमारा का जिक्र किया है और बताया है कि वह अपनी एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक के साथ इमारा की कस्टडी शेयर करते हैं. इमरान ने बताया कि इमारा की कुछ सहेलियों की माएं अपने बच्चों को उनके घर प्लेडेट के लिए भेजने में असहज महसूस करती हैं क्योंकि घर में कोई महिला नहीं है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

Imran Khan daughter

इमरान खान हाल ही में परिणीति चोपड़ा के नए शो ‘मॉम टॉक्स’ में पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि जब इमारा उनके साथ रहती है, तो उसके लिए प्लेडेट्स अरेंज करना अक्सर मुश्किल हो जाता है. एक्टर ने कहा,”मैं प्लान बनाने की कोशिश करता था. इमारा मुझसे पूछती, ‘क्या आप मेरी इस दोस्त से पूछ सकते हैं कि वो खेलने आ सकती है?’ तो मैं नंबर ढूंढता और एक मां को मैसेज करता, ‘क्या आपकी बेटी खेलने आ सकती है?’ और जवाब मिलता, ‘सॉरी, आज नहीं.’ अगले हफ्ते फिर पूछता, ‘क्या अब कर सकते हैं?’, तो फिर जवाब मिलता, ‘नहीं, आज नहीं.'”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

Imran Khan daughter

इमरान खान ने आगे बताया कि धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि कुछ माएं अपनी बेटियों को उनके घर भेजने में हिचकिचा रही हैं, खासकर अब जब वह तलाक के बाद अकेले रहते हैं. भले ही वह इमारा के पिता हैं, लेकिन घर में महिला की गैरमौजूदगी से कुछ पेरेंट्स असहज महसूस करते हैं. इमरान ने बताया कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें अक्सर शिष्टाचार में बहाने मिलते रहे, जैसे कि बिजी शेड्यूल, क्लासेस या दूसरी कमिटमेंट्स. कई बार ऐसे ही जवाब मिलने के बाद उन्हें समझ आ गया कि शायद उनकी लिविंग सिचुएशन से लोग असहज हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Imran Khan daughter

इमरान खान ने कहा कि वह उनकी सोच को भी समझते हैं और जोड़ा, “देखिए, हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां काफी प्रॉब्लेमेटिक मर्द हैं. आप समझ सकते हैं कि ये सोच कहां से आती है. लेकिन ये दिल तोड़ने वाला था क्योंकि हर हफ्ते मुझे अपनी बेटी से कहना पड़ता, ‘सॉरी, तुम्हारी दोस्त नहीं आ सकती.'” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

Imran Khan daughter

इमरान की इस ईमानदार बात पर परिणीति चोपड़ा ने हैरानी जताई और बताया कि समाज में सिंगल मदर्स और सिंगल फादर्स को लेकर नजरिया कितना अलग है. उन्होंने कहा, “अगर यही सिचुएशन एक महिला सिंगल पेरेंट के साथ होती, मैं सिर्फ सिंगल मदर नहीं कह रही, बस सिंगल पेरेंट, तो शायद उन्हें ये दिक्कत नहीं होती. बल्कि लोग सहानुभूति दिखाते. सोचते, ‘ओह, ये सिंगल मदर है, मुझे अपनी बेटी को खेलने भेजना चाहिए.’ लेकिन वही चीज एक सिंगल फादर के लिए नहीं होती.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

Imran Khan daughter

इमरान ने आगे बताया कि सिंगल फादर्स को अक्सर इमोशनल सपोर्ट और सपोर्ट सिस्टम की कमी महसूस होती है. उन्होंने कहा कि सिंगल मदर्स को आमतौर पर दूसरी महिलाओं से समझदारी, इमोशनल सपोर्ट और प्रैक्टिकल मदद मिल जाती है, जिससे मुश्किल वक्त में एक कम्युनिटी बन जाती है. उन्होंने कहा, “सिंगल फादर के पास ये नहीं होता, जो कि मेल रिलेशनशिप्स की नेचर का भी हिस्सा है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

Imran Khan daughter

इमरान खान ने कहा, “आदमियों को एक लिमिटेड वर्जन ऑफ मैनहुड सिखाया जाता है, कि मर्द मजबूत होते हैं, मर्द ऐसे नहीं होते. तो ऐसे में आपकी जो वल्नरेबल साइड है, वो शायद सामने नहीं आ पाती, जबकि महिलाओं के पास दो-तीन सहेलियां होती हैं जो इमोशनली रिस्पॉन्ड करती हैं और सपोर्ट करती हैं. लेकिन मेल रिलेशनशिप्स में अक्सर यही होता है, ‘यार, ब्रॉ, मर्द बन, कमजोर मत बन.'” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

Imran Khan daughter

इमरान खान ने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी और तीन साल बाद, जून 2014 में उनकी बेटी इमारा का जन्म हुआ. हालांकि करीब आठ साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. 2024 में इमरान ने एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @imrankhan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *