Protool

कॉमेडी ही नहीं, सस्पेंस-थ्रिलर के भी खिलाड़ी हैं अक्षय कुमार, किसी में दिखा ग्रे शेड, तो किसी में बने विलेन

Last Updated:

Akshay Kumar thriller movies: अक्षय कुमार ने सिर्फ एक्शन-कॉमेडी ही नहीं, बल्कि सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए और अपनी अदकारी का लोहा मनवाया. यहां हम आपको अक्षय कुमार की 6 थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साबित करते हैं कि अक्षय सिर्फ कॉमेडी और देशभक्ति फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सस्पेंस थ्रिलर में भी उनकी पकड़ मजबूत रही है.

ख़बरें फटाफट

कॉमेडी ही नहीं, सस्पेंस-थ्रिलर के भी खिलाड़ी हैं अक्षय कुमारZoom

फिल्म ‘कटपुतली’ के एक सीन में अक्षय कुमार. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर हैं. उन्होंने 35 साल से लंबे करियर में पर्दे पर एक्शन, कॉमेडी और सीरियस रोल निभाए हैं. उन्होंने सस्पेंस, थ्रिलर और ग्रे शेड्स वाले किरदारों में भी खुद को साबित किया. इन फिल्मों ने दिखाया कि अक्षय कुमार सिर्फ कॉमेडी और देशभक्ति फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साइकोलॉजिकल थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री जैसी जॉनर में भी उनकी पकड़ मजबूत रही है. यहां हम आपको उनके करियर कुछ सबसे चर्चित सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों में शामिल हैं.

अक्षय कुमार की पहली बड़ी फिल्म ‘खिलाड़ी’ थी. यह एक थ्रिलर फिल्म थी, जिसके सेंटर में मर्डर मिस्ट्री थी. इसी फिल्म से अक्षय को ‘खिलाड़ी कुमार’ की पहचान मिली. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे युवा का किरदार निभाया, जो कॉलेज कैंपस में हो रहे मर्डर मिस्ट्री में फंस जाता है. फिल्म का सस्पेंस, तेज रफ्तार कहानी और अक्षय के एक्शन सीन्स उस दौर में काफी पसंद किए गए. यही फिल्म आगे चलकर “खिलाड़ी” फ्रेंचाइजी की नींव बनी.

इसके बाद, साल 2000 में आई ‘खिलाड़ी 420’ भी सस्पेंस थ्रिलर निकली. अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए. फिल्म में धोखा, हत्या और पहचान छिपाने का खेल दिखाया गया. एक्शन के साथ-साथ फिल्म में उनका नेगेटिव शेड वाला अंदाज भी दर्शकों को पसंद आया. स्टंट सीन्स और थ्रिलर ट्रीटमेंट ने फिल्म को अलग पहचान दी.

साल 2001 में आई ‘अजनबी’ में अक्षय कुमार ने पहली बार पूरी तरह ग्रे शेड वाला किरदार निभाया. फिल्म में उनका चालाक और खतरनाक अंदाज दर्शकों के लिए चौंकाने वाला था. कहानी में दोस्ती, धोखा और मर्डर मिस्ट्री का मिश्रण था. इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला, जिसने साबित किया कि वह पारंपरिक हीरो से हटकर किरदार निभाने का जोखिम लेने से नहीं डरते.

साल 2009 में आई ‘8 x 10 तस्वीर’ अक्षय कुमार के करियर की सबसे अलग फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में उनका किरदार तस्वीरों के जरिए अतीत देखने की शक्ति रखता है. साइकोलॉजिकल थ्रिलर से भरी इस फिल्म में अक्षय ने इमोशनल और गंभीर एक्टिंग की. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन इसकी कहानी और अक्षय के एक्सपेरिमेंट की चर्चा आज भी होती है.

अक्षय कुमार की ‘रुस्तम’ में दिखीं  देशभक्ति के साथ दिखा सस्पेंस-थ्रिलर

साल 2016 में आई ‘रुस्तम’ ने अक्षय कुमार के करियर को नई ऊंचाई दी. रियल घटना से इंस्पायर इस फिल्म में उन्होंने नेवी ऑफिसर रुस्तम पावरी का किरदार निभाया. फिल्म में देशभक्ति के साथ कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री का शानदार मिश्रण देखने को मिला. अक्षय के शांत लेकिन प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया. इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.

साइकोलॉजिकल थ्रिलर है अक्षय कुमार ‘कटपुतली’

वहीं, 2022 में आई ‘कटपुतली’ में अक्षय कुमार एक पुलिस अधिकारी के रोल में दिखे, जो सीरियल किलर की तलाश करता है. फिल्म में सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर का माहौल बना रहता है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय ने मॉडर्न थ्रिलर जॉनर में खुद को ढालने की कोशिश की. इन सभी फिल्मों को देखें तो साफ होता है कि अक्षय कुमार ने अपने करियर में सिर्फ मसाला फिल्मों पर भरोसा नहीं किया, बल्कि थ्रिलर और सस्पेंस फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता को लगातार चुनौती दी.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *