Protool

कान्स में छा गया सोनिया बंसल का ‘लहंगा-साड़ी’ फ्यूजन, ट्रेडिशनल लुक से विदेशियों को चौंकाया, दिया खास मैसेज

Last Updated:

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया है. उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी अगली फिल्म ‘द लास्ट ब्रीद’ को रीप्रेजेंट किया. इस ग्लोबल स्टेज पर सोनिया ने डिजाइनर डॉली जे का पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी फ्यूजन पहना, जो ‘राधा रानी’ की दिव्य इमेज से प्रेरित था. उनके लुक में पारंपरिक आलता, अनकट डायमंड ज्वेलरी और बालों में लगा मोरपंख ध्यान खींच रहा है. फिल्म में उनके साथ शिव ठाकरे भी नजर आएंगे. सोनिया का यह लुक भारतीय संस्कृति का एक अनोखा संगम था.

Soniya bansal, cannes film festival

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 17’ से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने इस बार कुछ ऐसा किया है कि हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं. उन्होंने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया है. रेड कार्पेट पर सोनिया ने जिस अनोखे अंदाज में एंट्री मारी, उसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स की नजरें उन पर ही टिक गईं.

Soniya bansal, cannes film festival

सोनिया वहां सिर्फ ग्लैमर का तड़का लगाने नहीं गईं था, बल्कि वह अपनी अगली फिल्म ‘द लास्ट ब्रीद’ को रीप्रेजेंट करने पहुंची थीं. इस बड़े ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक सुंदरता को बेहद अनोखे तरीके से पेश किया. उनका यह लुक सिर्फ फैशन के लिए नहीं था, बल्कि इसमें भारतीय परंपरा की गहरी झलक थी.

Soniya bansal, cannes film festival

खास दिन के लिए सोनिया ने मशहूर डिजाइनर डॉली जे का तैयार किया हुआ आउटफिट चुना. उन्होंने पेस्टल पिंक कलर का एक खूबसूरत लहंगा-साड़ी फ्यूजन पहना था, जिस पर सफेद फूलों की बारीक कढ़ाई और सुनहरी डिटेलिंग की गई थी. साथ ही, सिर पर ओढ़ा हुआ पारदर्शी दुपट्टा उनके पूरे लुक को राधा रानी की याद दिला रहा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Soniya bansal, cannes film festival

सोनिया के इस लुक को और भी खास बना रही थी उनकी ज्वेलरी. उन्होंने पन्ने (एमरल्ड) और अनकट डायमंड के गहने पहने थे. हाथों में पारंपरिक चूड़ियां और हल्का सा आलता उनके देसी लुक को पूरा कर रहा था. ग्लोइंग मेकअप, आंखों में गहरा काजल और माथे पर सजी एक छोटी सी बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे.

Soniya bansal, cannes film festival

इस पूरे लुक में जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज थी, वह था उनके बालों में लगा मोरपंख. यह मोरपंख भारतीय पौराणिक कथाओं और राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक बनकर उभरा. कान्स के रेड कार्पेट पर इस तरह का आध्यात्मिक प्रयोग पहले कभी नहीं देखा गया था, इसलिए विदेशी मीडिया भी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखा.

Soniya bansal, cannes film festival

सोनिया ने अपने इस सपने जैसे डेब्यू पर खुशी जताते हुए कहा कि कान्स के रेड कार्पेट पर चलना उनके लिए एक जादुई अहसास है. वह चाहती थीं कि जब वह किसी इंटरनेशनल मंच पर जाएं, तो अपनी भारतीय जड़ों को न भूलें. वह कुछ ऐसा करना चाहती थीं जिसे लोग हमेशा याद रखें और उनका यह लुक वाकई यादगार बन गया.

Soniya bansal, cannes film festival

अगर फिल्म ‘द लास्ट ब्रीद’ की बात करें, तो सोनिया इसमें सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्होंने इसके क्रिएटिव काम में भी काफी मदद की है. यह फिल्म जंगलों की अंधाधुंध कटाई जैसे गंभीर मुद्दे को उठाती है. खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ बिग बॉस फेम शिव ठाकरे भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.
(फोटो साभार: Instagram@soniyaofficial123_)

Soniya bansal, cannes film festival

कान्स सफर के साथ सोनिया बंसल अब उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो ग्लोबल लेवल पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने दिखा दिया कि सिनेमा और फैशन के साथ-साथ एक जरूरी सामाजिक संदेश और अपनी संस्कृति को दुनिया के सामने कैसे शान से पेश किया जाता है. (फोटो साभार: Instagram@soniyaofficial123_)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *