Protool

कानूनी मुश्किल में फंसने के बाद राजस्थान के मंदिरों में माथा टेकते दिखे पलाश मुच्छल, तस्वीरें शेयर कर लिखा- जहां सिर झुका, वहां…’

सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार विवादों के घेरे में हैं, उन पर जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई है. इस कानूनी पचड़े में फंसने के बाद पलाश आध्यात्मिकता की ओर मुड़ते नजर आ रहे हैं. हाल ही में वे राजस्थान के कई मंदिरों में माथा टेकते नजर आए. इसकी तस्वीर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

खाटू श्याम और बालाजी मंदिर में पलाश मुच्छल ने टेका माथा
बुधवार को पलाश ने इंस्टाग्राम पर राजस्थान के खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिरों की अपनी आध्यात्मिक यात्रा की कई तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरो में पलाश भगवान के सामने नतमस्तक होते दिख रहे हैं. कुछ अन्य तस्वीरों में वे मंदिर के अधिकारियों के साथ पोज देते हुए भी दिख रहे हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए पलाश ने लिखा, “जहां सिर झुका, वहां सुकून मिला, खाटू श्याम जी – सालासर बालाजी, जीवन माता जी.” हालांकि, सिंगर ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है.

 

किस मामले में पलाश के खिलाफ दर्ज की गई है शिकायत
बता दें कि ये तस्वीरें पलाश के कानूनी मुसीबत में फंसने के ठीक एक दिन बाद सामने आई हैं. म्यूजिशियन के खिलाफ उनकी एक्स मंगेतर स्मृति मंधाना की सांगली निवासी बचपन के दोस्त के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. टीवी9 मराठी की रिपोर्ट के अनुसार, पलाश के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिकायत सांगली निवासी और स्मृति के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है.

पलाश के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज की गई है शिकायत?
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह घटना 22 नवंबर को सांगली-आष्टा रोड पर एक टोल प्लाजा पर हुई, जहां माने का दावा है कि बहस के दौरान पलाश ने जाति आधारित अपमानजनक टिप्पणी की.  पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के साथ-साथ धारा 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में फिलहाल जांच जारी है.

रिपोर्ट के अनुसार, मामला फाइनेंशियल डिस्प्यूट से जुड़ा है. पुलिस ने बताया कि पलाश ने कथित तौर पर एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए विज्ञान माने से 25 लाख रुपये उधार लिए थे, और बाद में माने ने उनसे रकम वसूलने के लिए कॉन्टेक्ट किया. बताया जाता है कि दोनों के बीच तब विवाद हुआ जब माने ने इस मुद्दे को फिर से उठाया, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 6: ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में छठे दिन आई मंदी, लेकिन बनने वाली है मराठी की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़

पलाश के वकील ने क्या कहा है?
इस बीच, पलाश के वकील श्रेयांश मिथारे ने शिकायत पर रिएक्शन देते हुए इसे ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया है, उन्होंने विज्ञान माने द्वारा लगाए गए आरोपों और दावों का खंडन किया है और जोर देकर कहा है कि वे माने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

 

इससे पहले, पलाश अपनी पत्नी स्मृति से अचानक शादी रद्द होने के बाद सुर्खियों में आए थे। पलाश और स्मृति की शादी पिछले साल 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की मेडिकल इमरजेंसी के कारण समारोह अचानक स्थगित कर दिए गए। चिंता तब और बढ़ गई जब पलाश को भी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है, कुछ लोग तो यहां तक ​​आरोप लगा रहे हैं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है।

 



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *