Protool

‘कभी शराब नहीं पी…’, शिवाजी महाराज की टी-शर्ट पहनकर अलकोहल पीने के दावे पर रितेश देशमुख ने दी सफाई

बॉलीवुड और मराठी एक्टर रितेश देशमुख पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे पिछले महीने ही रिलीज किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की. ये फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इतना ही नहीं, ये मराठी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. इसी बीच एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज की टी-शर्ट पहनकर शराब पीने को लेकर विवादों में घिर गए थे. ऐसे में अब उन्होंने मामले पर चुप्पी तोड़ी है और माफी मांगी है.

दरअसल, ‘राजा शिवाजी’ की सफलता को लेकर हाल ही में सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें एक्टर भी पहुंचे थे. इस दौरान वो फिल्म के प्रमोशन से सीधे पार्टी का हिस्सा बने थे. उन्होंने इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज प्रिंटेंड टी-शर्ट पहनी थी और इस पार्टी से ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया गया था कि अभिनेता ने इस टी-शर्ट को पहनकर शराब पी थी. अब इसी पर उन्होंने बयान जारी किया है.

यह भी पढ़ें: ‘संस्कारी’ सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज निहलानी के पांच बड़े विवाद: ‘उड़ता पंजाब’ में 89 कट्स लगाए, तो कई फिल्मों से इंटिमेट सीन काटा

रितेश देशमुख ने शेयर की पोस्ट

मामला गरमाता हुए देखकर रितेश देशमुख ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कि और इसमें लंबी चौड़ी अपनी बात लिखी. उन्होंने लिखा, ‘हाल ही में रिलीज हुई राजा शिवाजी को जो दर्शकों से प्यार मिला मैं उसके लिए दिल से आभारी हूं. सोशल मीडिया पर मेरे एक वीडियो की चर्चा हो रही है. एक अभिनेता और दर्शक के रूप में उस वीडियो के बारे में सफाई देना मैं अपनी जिम्मेदारी समझता हूं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि छत्रपति शिवाजी महाराज की टी-शर्ट पहनकर उनका अपमान करने का मेरा कोई ईरादा नहीं था.’

कभी शराब नहीं पी...', शिवाजी महाराज की टी-शर्ट पहनकर अलकोहल पीने के दावे पर रितेश देशमुख ने दी सफाई

रितेश देशमुख ने शराब की बात को ठहराया गलत

रितेश आगे लिखते हैं, ‘जो टीशर्ट मैंने पहनी थी वो फिल्म के प्रमोशन के लिए पहनकर गया था और फिर वहां से सीधे पार्टी के लिए चला गया था तो इसे बदलने का वक्त ही नहीं मिल पाया था. सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है मैंने शराब पी तो मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने कभी शराब नहीं पी. इसलिए मुझ पर लगाए गए आरोप गलत हैं.’ इसके साथ ही अभिनेता ने ये भी साफ किया कि उस वीडियो से जुड़े किसी व्यक्ति या कार्यक्रम के आयोजक पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की. बल्कि एक्टर ने दावा किया कि उन्होंने सभी का सम्मान के साथ स्वागत भी किया.

यह भी पढ़ें: ‘हम जैसों को गरीबी से उठाकर…’, पहलाज निहलानी के निधन पर भावुक हुए गोविंदा, दिया फर्स्ट रिएक्शन

अंत में रितेश देशमुख ने लिखा, ‘अगर उनके किसी भी काम से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो एक अभिनेता के रूप में मुझे दुख है. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे सर्वोच्च प्रेरणास्रोत और श्रद्धास्थान हैं. उनके प्रति मेरे मन में गहरा आदर, प्रेम और निष्ठा है. इस भावना को अगर ठेस पहुंचती है तो मुझे दुख होता है.’

‘राजा शिवाजी’ की कमाई

बहरहाल, अगर मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 95.86 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 117.41 करोड़ रहा. फिल्म ने ओवरसीज में 4.27 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने ‘सैराट’ को पछाड़ दिया और ये मराठी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *