Last Updated:
वो जानी मानी एक्ट्रेस जिसने करियर की शुरुआत में ही डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया था. डेब्यू फिल्म में ही उन्होंने ऐसे बोल्ड सीन दिए थे कि बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था. फिर फ्लॉप हो रहे करियर को ओटीटी से उड़ान मिली थी.

नई दिल्ली. वो टैलेंटेड एक्ट्रेस जिसे कभी रंग को लेकर खूब ताने मिलते थे. लेकिन जब साल 2012 में डेब्यू किया तो लोगों को दीवाना बना दिया. जिस फिल्म से उन्होंने अपने करियर की नींव रखी, उसने उन्हें रातों-रात पहचान दिलाई थी.

साल 2012 में रिलीज हुई उस फिल्म का नाम है, ‘जन्नत 2’. इस फिल्म से ईशा गुप्ता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था, बल्कि इसके गानों और कहानी ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी.

फिल्म ‘जन्नत 2’ में ईशा गुप्ता के साथ इमरान हाशमी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. ईशा ने साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपनी खूबसूरती, कॉन्फिडेंस और कैमरे के सामने कमाल की प्रेजेंस ने फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचा. इसी दौरान उन्हें इमरान हाशमी की फिल्म में काम करने का मौका मिला. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री के आज भी चर्चे होते हैं.

फिल्म में ईशा का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज लोगों को पसंद आया और डेब्यू के साथ ही वह सुर्खियों में आ गईं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही, जिससे ईशा को इंडस्ट्री में मजबूत शुरुआत मिली

‘जन्नत 2’ के बाद ईशा ने अपने करियर में ‘राज 3डी’, ‘चक्रव्यूह’, ‘हमशक्ल्स’, ‘रुस्तम’, ‘बादशाहो’, ‘टोटल धमाल’ जैसी फिल्मों में काम किया है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उनका करियर ग्राफ गिरने लगा.

धीरे-धीरे ईशा को फिल्मों से सफलता मिलनी कम हो गई. कई बड़े प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए और उनका करियर थोड़ा धीमा पड़ने लगा. बॉलीवुड में नई एक्ट्रेसेस की एंट्री और बदलते ट्रेंड्स की वजह से वह गायब हो गईं.

फिर उनकी जिंदगी में OTT ने नई उम्मीद जगाई. जब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का दौर शुरू हुआ. ईशा ने बॉबी देओल के साथ आश्रम में ऐसे ऐसे सीन दिए कि वह उनका डूबता करियर फिर से चमक उठा. ये वेब सीरीज उनके करियर के लिए वरदान बनी.

