Last Updated:
माधुरी दीक्षित अपने शानदार अभिनय के साथ ही अपने दिलकश लुक्स और अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं. ‘धक-धक गर्ल’ का इन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वो अलग-अलग देशों की नागरिक के तौर पर नजर आ रही हैं. ये एआई से बनाया गया वीडियो है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं.

माधुरी दीक्षित के लुक्स वायरल हो रहे हैं.
नई दिल्ली. ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के लाखों दीवाने हैं. उनकी खूबसूरती के देश ही नहीं विदेशों में भी चर्चे हैं. 80-90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट आइटम नंबर भी दिए हैं. उनकी फिल्मों को दर्शक इतना पसंद करते थे कि एक समय पर माधुरी को फिल्म इंडस्ट्री में हिट की गारंटी माना जाता था. लेकिन क्या आपने सोचा है कि ये भारतीय अप्सरा अलग-अलग देशों की नागरिक होतीं तो कैसी दिखतीं. अगर आप नहीं सोच पा रहे हैं तो चलिए दिखाते हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अलग-अलग अवतारों में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस को अलग-अलग देश की महिला के तौर पर इमैजिन करके एआई से ये तस्वीरें बनाई गई हैं. इन फोटोज में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
माधुरी दीक्षिते के AI लुक्स वायरल हो रहे हैं
View this post on Instagram

