Protool

कंगना रनौत ने पहली फिल्म में दिए कई बोल्ड सीन्स, निकली ब्लॉकबस्टर, मां-बाप ने मोड़ लिया था मुंह, तो टूट गया दिल

Last Updated:

कंगना रनौत ने साल 2006 में ‘गैंगस्टर’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ दिखी थीं. कंगना ने 20 साल की उम्र में गैंगस्टर में अपने बोल्ड और इंटीमेट सीन्स से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उनके काम को काफी पसंद किया गया था और ब्लॉकबस्टर के साथ एक्ट्रेस ने अपने करियर का शानदार आगाज किया था, लेकिन इस फिल्म को देख एक्ट्रेस के माता-पिता ने मुंह फेर लिया था.

kangana Ranaut

नई दिल्ली. कंगना रनौत ने साल 2006 में 20 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, लेकिन डेब्यू फिल्म की सफलता पर अपने ही माता-पिता का अजीबोगरीब रिएक्शन देखकर उनका दिल टूट गया था.

kangana Ranaut Marriag

कंगना कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वो एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसका दूर-दूर तक फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं था. उनके परिवार में सब पढ़े-लिखे थे और उनका परिवार चाहता था कि वो भी पढ़ाई के फील्ड में ही कुछ करें.

CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026, bollywood actress, Kangana Ranaut, Sridevi education, Celebrity Education, Deepika Padukone education, BOLLYWOOD CELEBRITIES EDUCATION, INDIAN CELEBRITIES EDUCATION, 10TH 12 FAIL BOLLYWOOD CELEBS, बॉलीवुड सेलिब्रिटी एजुकेशन, BOLLYWOOD CELEBRITIES EDUCATION, alia bhatt, katrina kaif education, sonam kapoor, kangna ranaut education,

एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग ड्रामा ‘भारत भागय विधाता’ के प्रमोशन के दौरान अपने परिवार और अपने शुरुआती सफर के बारे में एक बार फिर खुलकर बात की. वो कहती हैं कि उनका परिवार ग्लैमर की चकाचौंध से काफी दूर था. उनके परिवार का फिल्मों और फिल्मी खबरों से कोई लेना-देना नहीं था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस बताती हैं कि उनके लिए अवॉर्ड्स काफी मायने रखते हैं. वो कहती हैं, ‘मैं एक छोटे से गांव से आती हूं. मेरे माता-पिता ने हमें ऐसे पाला था कि अगर घर में कोई रंगीन पेपर आता था, तो वे उसके कलरफुल पेज फाड़कर फेंक देते थे. वो लोग सिर्फ अंदर के पेज पढ़ते थे. बाहरी पेज पर अक्सर फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड की खबरें आती थीं जिसे वो लोग बिलकुल भी पढ़ना नहीं चाहते थे’.

kangana ranaut, kangana ranaut news, kangana ranaut movies

वो कहती हैं कि उनके परिवार में सब पढ़े-लिखे थे और कोई गलती से भी सोच नहीं सकता था कि वो फिल्मों में काम करेंगी. वो आगे कहती हैं, ‘मेरे दादा खादी बोर्ड के डायरेक्टर थे, जो लगभग एक आईएएस रैंक के अधिकारी के बराबर होता है. मेरे परदादा विधायक थे. हमारा पूरा परिवार शैक्षिक पृष्ठभूमि से था. इसलिए रंग-बिरंगी चीजों में ज्यादा दिलचस्पी लेना या फिल्में देखना अच्छा नहीं माना जाता था’.

Kangana ranaut, Kangana ranaut hollywood debut, kangana ranaut hollywood debut film, kangana ranaut emergency, कंगना रनौत, कंगना रनौत हॉलीवुड डेब्यू, इमरजेंसी

कंगना आगे बताती हैं, ‘हम 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों की बात कर रहे हैं, जब फिल्म इंडस्ट्री को सम्मानजनक जगह नहीं माना जाता था, खासकर उसके आपराधिक तत्वों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने के कारण. हम लगातार दाऊद और ऐसे लोगों के साथ इंडस्ट्री के संबंधों के बारे में पढ़ते रहते थे. यही सब मेरे माता-पिता भी सुनते और मानते थे कि पूरी इंडस्ट्री अंडरवर्ल्ड के कब्जे में आ गई है’.

Kangana Ranaut

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ अपने घर से भागकर मुंबई आई थीं. उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फिल्मों में कुछ कर दिखाने के अपने सपने को साकार किया. एक्ट्रेस अपनी डेब्यू फिल्म के अनुभव को याद करते हुए कहती हैं कि जब फिल्म शूट हो रही थी तब वो 17-18 साल की थी. गैंगस्टर में कंगना रनौत ने इमरान हाशमी के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए थे.

Kangana Ranaut, Kangana dating app comments, Kangana live-in relationships, Kangana Ranaut news, Bollywood controversy, dating apps in India, live-in relationships India, Kangana Ranaut interview, Kangana Ranaut quotes, Kangana Ranaut latest news

पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस के बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देखकर उनके माता-पिता ने जो रिएक्शन दिया उससे एक्ट्रेस का दिल टूट गया था. कंगना कहती हैं कि उनके पिता ने तो कुछ कहा ही नहीं. उन्होंने बात तक नहीं की और कुछ रिएक्शन नहीं दिया कि आखिर उन्हें फिल्म कैसी लगी.

अपनी मां के रिएक्शन के बारे में कंगना रनौत कहती हैं कि जब उन्होंने पूछा कि फिल्म कैसी लगी. क्या उन्हें फिल्म में कुछ समझ नहीं आया जिसकी वजह से उन्होंने रिएक्शन नहीं दिया. इसपर उनकी मां ने कहा कि वो बहुत छोटी हैं. उनके समाज में वो अभी भी अंडरऐज हैं औऱ बॉलीवुड में उनसे ये सब कराया जा रहा है. बोल्ड सीन्स पर मां की नाराजगी देख कंगना का दिल ही टूट गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *