Protool

कंगना रनौत का नाम सुन वरुण धवन ने रिजेक्ट की 450 करोड़ी ब्लॉकबस्टर, 1 हीरो का बदला करियर, जीता नेशनल अवॉर्ड

Last Updated:

इंडस्ट्री में एक्टर्स के लिए किसी एक फिल्म के लिए ना कहना भारी पड़ जाता है. वरुण धवन को एक फिल्म को ना करन भारी पड़ा. इसका मलाल उन्हें आज भी होता है. फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि साल 2018 की एक ब्लॉबस्टर फिल्म को उन्होंने न कर दिया. उन्होंने इसे मना करने का अफसोस जताया.

varun kangana movie

वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बार कंगना रनौत के साथ एक फिल्म करने से मना कर दिया था. हालांकि, कंगना ने भी इस फिल्म को छोड़ दिया. यह बाद में सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. इतना ही नहीं, इसका तेलुगू में रीमेक भी बना. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Andhadhun

यह फिल्म श्रीराम राघवन की ‘अंधाधुन’ है. इसमें आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू ने लीड और अहम रोल प्ले किया. वरुण ने फिल्म ठुकरा दी थी, लेकिन यह फिल्म आयुष्मान के करियर के लिए गेम-चेंजर साबित हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

varun kangana movie

तन्मय भट्ट से बातचीत के दौरान वरुण धवन ने कहा, “मुझे लगता है मैंने एक अच्छी फिल्म को ना कह दिया, जो बाद में बहुत अच्छी फिल्म बन गई, ‘अंधाधुन’. लेकिन मैं उस समय किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहा था, इसलिए मैं इसे नहीं कर पाया. और फिल्म की ओरिजिनल कास्ट में मैं और कंगना रनौत थे.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

varun kangana movie

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘अंधाधुन’ 2018 में रिलीज हुई थी और यह दशक की सबसे चर्चित हिंदी फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म में आकाश नाम के पियानोवादक की कहानी है, जो अंधा होने का नाटक करता है और एक मर्डर मिस्ट्री में फंस जाता है, जिसमें धोखा, ब्लैक कॉमेडी और चौंकाने वाले ट्विस्ट हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Andhadhun

‘अंधाधुन’ की स्क्रिप्ट को उस समय काफी अलग माना गया था, खासकर उस इंडस्ट्री में जहां बड़े-बड़े हीरो और कमर्शियल एंटरटेनर्स का दबदबा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. आयुष्मान ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की, जिसमें मासूमियत, ह्यूमर, कमजोरी और सस्पेंस का शानदार बैलेंस था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Andhadhun

आकाश के किरदार के लिए आयुष्मान खुराना को खूब तारीफ मिली और बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला. इस रोल ने उनकी इंडस्ट्री में पहचान को और ऊंचा कर दिया, जिससे वह एक सफल एक्टक से बॉलीवुड के सबसे रिस्पेक्टेड कलाकारों में शामिल हो गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Andhadhun

श्रीराम राघवन की थ्रिलर, कॉमेडी और नोयर को एक कहानी में मिलाने की कला की खूब सराहना हुई. फिल्म को जल्दी ही सबसे स्मार्ट हिंदी थ्रिलर फिल्मों में गिना जाने लगा. कम बजट में बनी ‘अंधाधुन’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा कमाई की. भारत में तो फिल्म हिट रही ही, इंटरनेशनल स्तर पर भी इसे बड़ी सफलता मिली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Entertainment

वहीं, वरुण धवन इन दिनों ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया है और इसमें मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय और मनीष पॉल समेत कई कलाकार हैं. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *