Friday OTT And Theatre Releases: ओटीटी से लेकर थिएटर तक फिल्मों की लाइन लगने वाली है. अगर आप सोच रहे हैं इस हफ्ते फ्री रहेंगे तो सिनेमा प्रेमियों को फुर्सत नहीं मिलने वाली है. 12 जून फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर पर एक दो या तीन नहीं बल्कि पूरी 8 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें कई तो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्में रही हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी और थिएटर पर कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
‘राख’
वेब सीरीज ‘राख’ एक क्राइम थ्रिलर शो है, जिसमें ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू भइया अली फजल लीड रोल में हैं. इसमें वो लीड रोल प्ले कर रहे हैं. सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. इसे 12 जून से ओटीटी पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘7 लाख मिलेंगे… कॉम्प्रोमाइज करोगी तो…’, ‘जोधा अकबर’ की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
‘मां है ना’
शिल्पा शेट्टी इन दिनों कुकिंग शो ‘मां है ना’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे एक्ट्रेस होस्ट करते हुए नजर आने वाली हैं. इस शोज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा. इसे ओटीटी पर 12 जून से देख सकते हैं.

‘भूत बंगला’
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि ये 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: 292 करोड़ कमाने के बाद भी अभी तक क्यों हिट नहीं हुई ‘पेद्दी’? बजट का 44% ही कर पाई वसूल
‘ड्रिडम’
फिल्म ‘ड्रिडम’ को भी थियेटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. ये एक मलयालम की क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक पुलिस वाले की कहानी देखने को दिखाया दिखाया गया है. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 12 जून को रिलीज किया जाएगा.

‘करुप्पु’
सूर्या की तमिल एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई थी. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके साथ ही अब इसकी ओटीटी रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है. फिल्म को ओटीटी पर प्राइम वीडियो पर 12 जून को स्ट्रीम किया जाएगा.

‘मैं वापस आऊंगा’
इसके साथ ही 12 जून के थिएटर रिलीज के बारे में बात की जाए तो इस शुक्रवार को भी तीन फिल्में थिएटर में दस्तक देने वाली हैं. इसमें पहली तो दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है, जो भारत पाकिस्तान विभाजन के दर्द और अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है. इसमें दिलजीत के साथ ही वेदांग रैना,नसीरुद्दीन शाह और शरवरी वाघ जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: जून के दूसरे हफ्ते बड़ा क्लैश, आमने-सामने होंगे कंगना रनौत-दिलजीत दोसांझ, कौन मारेगा बाजी?
‘भारत भाग्य विधाता’
वहीं, कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 की सच्ची घटना पर आधारित है. इसके जरिए एक्ट्रेस 26/11 की एक नर्स की कहानी स्क्रीन पर लेकर आई हैं कि इस आतंकी हमले के दौरान उन्होंने प्रेग्नेंट महिलाओं की मदद की थी. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

‘गवर्नर’
मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गर्वनर’ भी सिनेमाघरों में 12 जून को दस्तक देने वाली है. ये भी सच्ची घटना से प्रेरित है. इसमें 1990 के दशक के इंडियन फाइनेंशियल क्राइसिस को दिखाया गया है. ये एक मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है.

