Protool

एक्टर्स की टीमों के रवैये पर भड़के सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम, लिया बड़ा फैसला

आलिम हकीम एक जाने-माने सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं. वहीं इन दिनों वो अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. आलिम हकीम ने हाल ही में कहा है कि अब उनकी टीम उन सेलेब्स के साथ काम नहीं करेगें, जिनके मैनेजर क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के साथ बुरा बर्ताव करते हैं. 

एक्टर्स की टीमों के रवैये पर भड़के आलिम हकीम
आलिम हकीम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमने फैसला लिया है कि हम उन एक्टर्स के साथ काम नहीं करेंगे, जिनके मैनेजर लोगों के साथ गलत व्यवहार करते हैं.’ उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि क्रिएटिव टीम का हर सदस्य सम्मान का हकदार है और उन्हें सिर्फ ‘स्टाफ’ समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

आलिम हकीम ने पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों को सम्मान देने की अपील करते हुए लिखा, ‘स्टार्स के पीछे काम करने वाले हेयरड्रेसर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, स्टाइलिस्ट्स, असिस्टेंट्स और क्रू मेंबर्स का सम्मान करें.  उन्हें सिर्फ ‘स्टाफ’ मत कहिए.  हर पब्लिक अपीयरेंस, रेड कार्पेट, फिल्म लुक और फोटोशूट के पीछे कई क्रिएटिव लोग अपनी मेहनत, समय और टैलेंट लगाते हैं, ताकि कोई स्टार चमक सके. ‘

उन्होंने आगे कहा कि ये कलाकार घंटों सेट पर खड़े रहते हैं, सुबह जल्दी घर से निकलते हैं और कई बार त्योहार, बर्थडे, परिवार के साथ समय और नींद तक छोड़ देते हैं, सिर्फ इसलिए ताकि जिन सितारों के साथ वे काम कर रहे हैं, वे कैमरे पर बेहतरीन दिखें. 

ये भी पढ़ेंः Vicky Kaushal Birthday: चॉल में गुजरा बचपन, आज 20 करोड़ फीस लेते हैं विक्की कौशल, पिछली फिल्म ने छापे थे 800 करोड़

आलिम हकीम ने आगे कहा कि क्रिएटिव काम कोई छोटा काम नहीं होता और सम्मान कभी किसी के पद के हिसाब से नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह दुखद है जब मैनेजर क्रू मेंबर्स से रूडली बिहेव करते हैं, उन्हें नीचा दिखाते हैं या बिना गलती के उन पर गुस्सा निकालते हैं.  उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी हरकतों का असर एक्टर्स की इमेज पर भी पड़ता है.  

आलिम हकीम ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सबसे दुख की बात यह है कि कई बार कलाकारों को खुद भी एहसास नहीं होता कि उनके आसपास के लोगों का व्यवहार उनकी छवि को कितना नुकसान पहुंचा रहा है. एक सच्चे बड़े स्टार को अपनी अहमियत साबित करने के लिए दूसरों का अपमान करने वाले लोगों की जरूरत नहीं होती.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इसीलिए हमने फैसला किया है कि हम उन एक्टर्स के साथ काम नहीं करेंगे, जिनकी टीम क्रिएटिव प्रोफेशनल्स या क्रू मेंबर्स के साथ गलत व्यवहार करती है. क्योंकि टैलेंट सम्मान का हकदार है. मेहनत के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए और हर कलाकार को इज्जत मिलनी चाहिए.’

सेलेब्स ने किया रिएक्ट
आलिम हकीम के इस फैसले को फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों का समर्थन मिला.  कमेंट सेक्शन में कलाकारों ने उनकी खुलकर तारीफ की और उनके बयान को सही बताया.  राजकुमार राव ने लिखा, ‘बिल्कुल सही सर, सम्मान और बराबरी सबसे जरूरी चीजें हैं.’ वहीं गजराज राव ने कहा कि आलिम, इस बात को खुलकर और साफ तरीके से कहने के लिए आपको दिल से सम्मान.’ इसके अलावा बॉबी देओल, अर्जुन कपूर,  फराह खान, रुपाली गांगुली, जोया अख्तर और काजोल ने भी आलिम हकीम के फैसले की तारीफ की. 

ये भी पढ़ेंः Cannes 2026: कौन हैं आरती खेतरपाल? कान्स में श्रीमद्भगवद्गीता लिए की एंट्री, अंदाज पर लोग हुए फिदा

कौन हैं आलिम हकीम
बता दें, आलिम हकीम इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट्स में गिने जाते हैं.  उन्होंने एनिमल, जेलर, कबीर सिंह, बाहुवली और वॉर जैसी फिल्मों में कई आइकॉनिक लुक्स तैयार किए हैं. 



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *