Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया, आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला समेत कई भारतीय कलाकारों ने हिस्सा लिया. आलिया तो ट्रोल भी हुई हैं. अब फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय सेलेब्स के नजरिए पर कमेंट्स किए हैं. उन्होंने कहा कि रेड कार्पेट पर दिखना कान्स फिल्म फेस्टिवल का सबसे कम अहम हिस्सा है, लेकिन भारत में लोगों का सारा ध्यान सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने पर है, न कि सिनेमा पर.
कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल एक बड़ा ग्लोबल इवेंट बना रहता है. फिल्मों के साथ-साथ भारतीय सेलेब्रिटीज की रेड कार्पेट पर मौजूदगी भी खूब चर्चा में रहती है. लेकिन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का मानना है कि भारत में अब फेस्टिवल के असली मकसद से ध्यान हट गया है. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप का कहना है कि रेड कार्पेट और फैशन फेस्टिवल का सबसे कम अहम हिस्सा है, लेकिन भारत में लोग सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने को लेकर ही ऑब्सेस्ड हैं, सिनेमा को लेकर नहीं. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने इस बात पर निराशा जताई कि फेस्टिवल का असली मकसद ग्लैमर और सेलेब्रिटी अपीयरेंस के आगे दब गया है. सुचारिता त्यागी को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा कि कई भारतीय सेलेब्रिटीज और फिल्ममेकर कान्स को सिर्फ रेड कार्पेट इवेंट की तरह देखते हैं, जबकि इसका असली फोकस सिनेमा, स्क्रीनिंग्स और ग्लोबल फिल्म कल्चर पर है. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
Add News18 as Preferred Source on Google
अनुराग कश्यप ने कहा, “भारत में कान्स को लेकर समस्या और जुनून सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने का है. लोग समझते ही नहीं कि ये एक फेस्टिवल है, और इसका मकसद रेड कार्पेट से कहीं आगे है.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि वे ऐसे इवेंट्स में लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और आमतौर पर चुपचाप स्क्रीनिंग्स में चले जाते हैं, न कि रेड कार्पेट पर दिखते हैं. जब उनसे पूछा गया कि ओपनिंग डे पर किसी को पता नहीं चला कि अनुराग वहां थे, तो उन्होंने जवाब दिया, “हम लोग साइड से चले जाते हैं.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि कान्स का रेड कार्पेट हिस्सा सबसे कम अहम है, असली महत्व तो दुनिया भर की फिल्मों को देखने और सिनेमा से जुड़ने में है. उन्होंने यह भी कहा कि फेस्टिवल के मार्केट सेक्शन में आने वाले कई भारतीय डेलीगेट्स फिल्में देखने में दिलचस्पी नहीं लेते. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने कहा, “सबसे जरूरी चीज सिनेमा है, और मुझे नहीं लगता कि लोग यहां सिनेमा के लिए आते हैं. जो भी भारतीय लोग मार्केट में आ रहे हैं, वे फिल्में नहीं देख रहे. बहुत कम ही किसी को देखता हूं.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
वहीं, भारतीय सेलेब्रिटीज लगातार रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला और तारा सुतारिया जैसी स्टार्स अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहीं. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Last Updated:
Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया, आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला समेत कई भारतीय कलाकारों ने हिस्सा लिया. आलिया तो ट्रोल भी हुई हैं. अब फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने कान्स के रेड कार्पेट पर भारतीय सेलेब्स के नजरिए पर कमेंट्स किए हैं. उन्होंने कहा कि रेड कार्पेट पर दिखना कान्स फिल्म फेस्टिवल का सबसे कम अहम हिस्सा है, लेकिन भारत में लोगों का सारा ध्यान सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने पर है, न कि सिनेमा पर.
कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल एक बड़ा ग्लोबल इवेंट बना रहता है. फिल्मों के साथ-साथ भारतीय सेलेब्रिटीज की रेड कार्पेट पर मौजूदगी भी खूब चर्चा में रहती है. लेकिन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का मानना है कि भारत में अब फेस्टिवल के असली मकसद से ध्यान हट गया है. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप का कहना है कि रेड कार्पेट और फैशन फेस्टिवल का सबसे कम अहम हिस्सा है, लेकिन भारत में लोग सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने को लेकर ही ऑब्सेस्ड हैं, सिनेमा को लेकर नहीं. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने इस बात पर निराशा जताई कि फेस्टिवल का असली मकसद ग्लैमर और सेलेब्रिटी अपीयरेंस के आगे दब गया है. सुचारिता त्यागी को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा कि कई भारतीय सेलेब्रिटीज और फिल्ममेकर कान्स को सिर्फ रेड कार्पेट इवेंट की तरह देखते हैं, जबकि इसका असली फोकस सिनेमा, स्क्रीनिंग्स और ग्लोबल फिल्म कल्चर पर है. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अनुराग कश्यप ने कहा, “भारत में कान्स को लेकर समस्या और जुनून सिर्फ रेड कार्पेट पर चलने का है. लोग समझते ही नहीं कि ये एक फेस्टिवल है, और इसका मकसद रेड कार्पेट से कहीं आगे है.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि वे ऐसे इवेंट्स में लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और आमतौर पर चुपचाप स्क्रीनिंग्स में चले जाते हैं, न कि रेड कार्पेट पर दिखते हैं. जब उनसे पूछा गया कि ओपनिंग डे पर किसी को पता नहीं चला कि अनुराग वहां थे, तो उन्होंने जवाब दिया, “हम लोग साइड से चले जाते हैं.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि कान्स का रेड कार्पेट हिस्सा सबसे कम अहम है, असली महत्व तो दुनिया भर की फिल्मों को देखने और सिनेमा से जुड़ने में है. उन्होंने यह भी कहा कि फेस्टिवल के मार्केट सेक्शन में आने वाले कई भारतीय डेलीगेट्स फिल्में देखने में दिलचस्पी नहीं लेते. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
अनुराग कश्यप ने कहा, “सबसे जरूरी चीज सिनेमा है, और मुझे नहीं लगता कि लोग यहां सिनेमा के लिए आते हैं. जो भी भारतीय लोग मार्केट में आ रहे हैं, वे फिल्में नहीं देख रहे. बहुत कम ही किसी को देखता हूं.” (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
वहीं, भारतीय सेलेब्रिटीज लगातार रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट, उर्वशी रौतेला और तारा सुतारिया जैसी स्टार्स अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहीं. (फोटो साभारः फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
Source link
You can share this post!
Coach Michael Hussey Gives Big Ultimatum To Ruturaj Gaikwad And Co As CSK Face Must-Win Situation
Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2 comparison
Related Articles
Who Is Anna Wintour’s Daughter, Bee Shaffer’s Husband,…
SCOOP: Alia Bhatt CONFIRMED to lead Tumbbad 3…
‘कान्स 2026′ में बजेगा भारतीय सिनेमा ‘लकड़बग्घा 2’…