Protool

‘उनसे हर तरह का रिश्ता था’, देव आनंद के प्यार में पागल थी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, हफ्तों साथ रहने का किया था दावा

Last Updated:

90 के दशक की पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनीता अयूब और सुपरस्टार देव आनंद के अफेयर के किस्से एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने इंटरव्यू में अनीता ने देव साहब के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद चौंकाने वाला और बेबाक खुलासा किया है. अनीता ने बताया कि वे दोनों डेनमार्क में हफ्तों तक एक साथ रहे थे. देव के साथ अपने खास कनेक्शन पर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि उनके बीच सिर्फ कोई एक रिश्ता नहीं था, बल्कि वे हर किस्म के रिश्ते में एक-दूसरे से जुड़े हुए थे.

ख़बरें फटाफट

देव आनंद के प्यार में थी पाकिस्तानी हसीना, हफ्तों साथ रहने का किया था दावाZoom

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्मों में देव आनंद ने किया था काम.

नई दिल्ली. पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनीता अयूब ने 90 के दशक में सुपरस्टार देव आनंद की फिल्म से कदम रखा था. उन्होंने देव आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म प्यार का तराना (1993) से अपना धमाकेदार डेब्यू किया. इस शुरुआत के बाद उनका फिल्मी सफर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा, जिसके बाद साल 1995 में आई फिल्म गैंगस्टर में वह एक बार फिर देव आनंद के साथ पर्दे पर नजर आईं. देव आनंद के साथ उनकी बैक-टू-बैक फिल्मों और करीबी ने फिल्म गलियारों में खूब सुगबुगाहट पैदा की और देखते ही देखते दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो गए.

अब सालों बाद अनीता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने देव आनंद के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सबको चौंका दिया. उस दौर में लहरें को दिए एक इंटरव्यू में जब अनीता से उनके और देव साहब के रिश्ते पर सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से कहा था, ‘उनसे रिलेशनशिप तो हर किस्म का हो गया था, एक बड़े भाई, एक पिता, एक बॉयफ्रेंड और यहां तक कि एक मां का भी. हमारा रिश्ता हर किस्म का था.’

4 हफ्ते एक ही बिल्डिंग में रहे थे साथ?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनीता ने कहा था, ‘डेनमार्क में हम पूरे 4 हफ्ते साथ रहे एक ही बिल्डिंग में. वह तीसरी मंजिल पर रहते थे और मैं दूसरी मंजिल पर. आप तो जानते ही हैं कि जब आप इस तरह साथ रहते हैं, रोज सुबह एक-दूसरे का चेहरा देखते हैं, साथ नाश्ता करते हैं और पूरा दिन साथ गुजारते हैं, तो आप खुद-ब-खुद उस इंसान की हर एक बात से वाकिफ हो जाते हैं. मुझे उन्हें अपने बॉयफ्रेंड, मां, पिता या भाई के रूप में, यानी हर रूप में अपनाने में कोई ऐतराज नहीं था.’

110 फिल्मों में देव आनंद ने निभाया लीड किरदार

देव आनंद ने 6 दशकों से भी लंबे अपने शानदार करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया. वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक कमाल के डायरेक्टर भी थे, जिन्हें भारतीय सिनेमा के लीक से हटकर सोचने वाले दिग्गजों में गिना जाता है. उन्होंने न सिर्फ खुद को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत की, बल्कि नए आर्टिस्ट को भी सहारा दिया और कई नए चेहरों को इंडस्ट्री में लॉन्च कर उनका करियर संवारा. 3 दिसंबर, साल 2011 में देव आनंद का निधन हो गया था.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *