Last Updated:
बॉबी देओल एक बार फिर अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बंदर’ आज, 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज से पहले ही इसे लेकर खासा बज बना हुआ था. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. इस बीच बॉबी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल ने भी अपने भाई की फिल्म को देख रिव्यू कर डाला. उन्होंने क्या कहा चलिए बताते हैं…
ईशा देओल ने भाई और भाभी के साथ फिल्म ‘बंदर’ देखी.
नई दिल्ली. साल 2025 में आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को चौंकाने के बाद बॉलीवुड के ‘लॉर्ड बॉबी’ यानी बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने लौट आए हैं. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस क्राइम थ्रिलर ने रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर ली थीं और अब फिल्म को लेकर परिवार की तरफ से भी शानदार प्रतिक्रिया आई है. बॉबी देओल की सौतेली बहन और एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने भाई के साथ ये फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग देखी और फिर भैया की फिल्म का धमाकेदार रिव्यू कर डाला.
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ देखने के बाद ईशा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर भाई बॉबी के लिए एक बेहद इमोशनल और शानदार रिव्यू शेयर किया है.
ईशा ने की भैया बॉबी का जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली ईशा देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वे भाई बॉबी देओल और भाभी तान्या देओल के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. तस्वीर के साथ ईशा ने फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा- ‘आप अब तक के सबसे बेस्ट फॉर्म में हैं! इसमें कोई शक नहीं है कि आप आज के समय के सबसे बेहतरीन एक्टर हैं. सहनशील और संवेदनशील. ऐसे ही झंडे गाड़ते रहो और आगे बढ़ते रहो भैया.’ इसके साथ ही उन्होंने फैंस से थिएटर जाने की अपील करते हुए आगे लिखा, ‘जाओ और बंदर देखो’. बॉबी देओल ने भी अपनी बहन के इस प्यार भरे पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है.
ईशा देओल का पोस्ट.
धर्मेंद्र के निधन के बाद और करीब हुए दोनों परिवार
साल 2025 में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद से देओल परिवार के बच्चे एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं. सुख-दुख के अलावा ये भाई-बहन एक-दूसरे के प्रोफेशनल काम को भी जमकर सपोर्ट करते हैं. हाल ही में जब ईशा देओल ने अपना एक नया ब्रांड लॉन्च किया था, तब बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर उनके लिए गुड लक विश किया था. अब ईशा ने भाई की फिल्म के लिए थिएटर्स जाने की अपील करके इस मजबूत पारिवारिक बॉन्ड को एक बार फिर साबित कर दिया है.
क्राइम थ्रिलर है ‘बंदर’
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘बंदर’ एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है. फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी जैसे दमदार कलाकार हैं. इस फिल्म का प्रीमियर 2025 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में भी किया गया था, जहां इसे काफी सराहा गया था.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

