Protool

इन 8 सितारों ने चिकन-मटन से किया तौबा, मांस-मछली छोड़ बेन प्योर वेजिटेरियन, कुछ ने 1 झटके में बदली बरसों की आदत

Last Updated:

बॉलीवुड की पार्टियों का जिक्र बरसों से पेज 3 पर होते रहा है. राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की पार्टियों के किस्से आज तक सुनाए जाते हैं. कपूर खानदान की बिरयानी हो या फिर जंगली मटन…ये किस्से बॉलीवुड के गलियारों से निकलकर वेब शो तक अपनी जगह बना चुके हैं. लेकिन इस इंडस्ट्री में अब एक नई लहर चली है वो लहर वीगन की है. कई सितारों ने नॉन वेज छोड़ दिया है, कुछ प्योर वेजिटेरियन बन गए हैं तो कुछ वीगन बनने की राह पर निकल पड़े हैं. आज आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने चिकन, मटन और मछली से पूरी तरह तौबा कर लिया है. इन सबकी वजह भले ही अलग रही हो, लेकिन अब ये सभी सितारे पूरी तरह वेजिटेरियन बन गए हैं.

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Health update, Amitabh Bachchan Returns To Work Amid Health Concerns, Amitabh Bachchan latest blog, Amitabh Bachchan age, Amitabh Bachchan family, अमिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन हेल्थ अपडेट, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच अमिताभ बच्चन काम पर लौटे, अमिताभ बच्चन नवीनतम ब्लॉग, अमिताभ बच्चन की उम्र, अमिताभ बच्चन परिवार

नई दिल्ली. सबसे पहले इस फेहरिस्त में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम है. अमिताभ बच्चन ने किसी धार्मिक वजह से नहीं बल्कि अपनी हेल्थ को देखते हुए नॉन-वेज से परहेज कर लिया है. बिग बी को ‘कूली’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद से उन्हें लिवर संबंधित दिक्कते रहने लगी हैं. अपनी हेल्थ के लिए बिग बी ने नॉन वेज पूरी तरह छोड़ दिया.

अनुष्का शर्मा न सिर्फ वेजिटेरियन हैं बल्कि वो पूरी तरह वीगन भी हैं. वीगन यानी कि एक्ट्रेस जानवरों से निकलने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं करती हैं. वो न गाय, भैंस का दूध, घी, दही, पनीर तक नहीं खाती हैं. वो और विराट कोहली कोई भी एनिमल प्रोडक्ट यूज नहीं करते हैं.

7 Bollywood stars who Never kiss on screen Salman Khan tops list 2 actress broke their oath

जेनेलिया डिसूजा क्रिस्चियन हैं और वो बचपन से मांस-मछली खाकर बड़ी हुई हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस पूरी तरह वेजिटेरियन बन गई हैं. जेनेलिया डिसूजा ने मां बनने के बाद नॉन वेज खाना छोड़ दिया. एक्ट्रेस ने बताया था कि एक दिन उनके बच्चों ने उनसे एक सवाल पूछा था जिसके बाद वो वेजिटेरियन बन गईं. जेनेलिया और रितेश देशमुख की एक प्रोडक्ट कंपनी है जिसका नाम इमेजिन है. इमेजिन- वेज बेस्ड नॉन वेज का स्वाद देता है, जो अपने आप में एक अनोखा कॉन्सेप्ट है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

shahid kapoor family tree, shahid kapoor parents, shahid kapoor father and mother, shahid kapoor siblings

शाहिद कपूर ने शाकाहारी बनने का फैसला एक किताब पढ़ने के बाद लिया था. कहा जाता है कि ‘लाइफ इज़ फेयर’ नाम की इस किताब ने उनके सोचने का तरीका काफी बदल दिया. किताब पढ़ने के बाद उन्होंने न सिर्फ मांसाहार छोड़ दिया, बल्कि पूरी तरह शाकाहारी जीवनशैली अपना ली.

r madhavan, r madhavan news, r madhavan movies, r madhavan struggle, r madhavan life story, r madhavan, आर माधवन, आर माधवन फिल्में, आर माधवन लाइफ स्टोरी

आर माधवन पेटा (PETA) के सपोर्टर हैं. वो हमेशा से वेजिटेरियन रहे हैं. एक्टर ने अपनी जिंदगी में कभी भी मांस-मछली को हाथ तक नहीं लगाया है. उनका मानना है कि वेज खाना हमें फिट रखने में मदद करता है और हमारे शरीर को फुर्तिला बनाता है.

BMC Election Results 2026, Aamir Khan, Akshay Kumar, Hema Malini, Akshay Kumar, John Abraham, Tamannaah Bhatia, Vivek Agnihotri

जॉन अब्राहम लंबे समय से शाकाहारी हैं और पशु अधिकारों के समर्थक भी माने जाते हैं. अपनी शानदार बॉडी और फिटनेस के बावजूद वह मांसाहार का सेवन नहीं करते. जॉन का मानना है कि मजबूत शरीर बनाने के लिए नॉन-वेज खाना जरूरी नहीं है. वह अक्सर लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं. उनकी फिटनेस देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि वह पूरी तरह शाकाहारी भोजन पर निर्भर हैं.

Kangana-Ranaut-

कंगना रनौत पहले मांसाहारी भोजन करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने शाकाहार अपनाने का फैसला किया. अभिनेत्री ने बताया था कि इस बदलाव के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी पॉजिटिव बदलाव महसूस हुए. कंगना योग और प्राकृतिक जीवनशैली में भी विश्वास रखती हैं. उनका कहना है कि शाकाहारी भोजन ने उन्हें अंदर से अधिक संतुलित महसूस कराया.

इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर का नाम भी शामिल हो चुका है. मराठी परिवार में जन्मी भूमि साल 2020 तक नॉन-वेज का खूब सेवन करती थीं. 6 साल पहले एक्ट्रेस ने नॉन वेज पूरी तरह त्याग दिया और अब वो पूरी तरह वेजिटेरियन बन गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यूज में कहा कि अब उन्हें पहले ज्यादा फिट महसूस होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *