Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया के कई कलाकार ऐसे हैं, जो अब गुमनाम हैं. उन्हीं में से एक हैं, अनवर’ फेम एक्ट्रेस नौहिद. वह सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया है कि शेयर कर इसकी असल वजह का खुलासा किया है.

नई दिल्ली. वो खूबसूरत एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर, जिसे कभी अलबम के जरिए बड़ी पहचान मिली थी. फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपना हुनर आजमाया. लेकिन इंटीमेट सीन करने से इनकार करने पर उनसे कई रोल छिन गए.

हम बात कर रहे हैं, खूबसूरत एक्ट्रेस नौहीद सिरुसी की. एक्टिंग की दुनिया की काली सच्चाई और पर्दे के पीछे की असलियत के बारे में उन्होंने हाल ही में खुलकर बात की है. साथ ही फैंस की बात रखते हुए उन्हें खुश कर दिया है.

नौहीद सिरुसी फिल्म ‘अनवर’ में नजर आई थीं. इस फिल्म के एक गाने ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था. लेकिन अब काफी सालों से वह एक्टिगं की दुनिया से दूर हैं. एक्ट्रेस ने कभी शाहरुख खान, जूही चावला और अमिताभ की फिल्म भूतनाथ में भी काम किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नौहीद अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कई फैंस उनसे सवाल करते हैं कि आखिर वह अब फिल्मी दुनिया में क्यों नहीं हैं. आखिर क्या वजह है, जो वह सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं.

अब फाइनली नौहीद ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया. 4 मई को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने फिल्मी दुनिया से कटने की का असली कारण बताया.

एक्ट्रेस से इन्फ्लुएंसर बनीं साइरुसी ने बताया कि लोगों ने उन्हें बहुत अनकंफर्टेबल फील कराया. उन्होंने कहा कि इस वक्त एक्टिंग की दुनिया में होना अच्छा है, लेकिन कॉन्ट्रेक्ट में एक शर्त यह भी होती है कि आपको इंटीमेट सीन करने में कंफर्टेबल होना होगा.

एक वक्त मेरे साथ ऐसा ही हुआ था, जब मुझे लगा कि वह बेवजह ऐसे इंटीमेट सीन जोड़ रहे हैं, जिनकी जरूरत नहीं है. मुझे नहीं लगता कि हम ऑनस्क्रीन किस करते हुए अच्छे लगते हैं, या शायद उन्हें ठीक से फिल्माना नहीं आता.

अपनी बात आगे रखते हुए नौहीद ने कहा कि कई बार उन्होंने इंटीमेट सीन की शूटिंग से इनकार कर दिया. इसकी वजह से उनसे वो रोल छीन लिए गए. मेरे हां या ना कहने से पहले ही मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है, क्योंकि मैं कहती हूं कि मुझे किस सीन करने में कंफर्ट नहीं है. मुझे फिर वही रोल मिलते थे. कभी किसी की बहन, किसी की भाभी, किसी की… मैं बस यही सोचती थी कि नहीं, मुझे ये सब नहीं करना है.

