Last Updated:
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. आमिर बहुत जल्द गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं. आमिर खान से जुड़े करीबी सोर्सेज से ये खबर सामने आई है. खबर तो ये भी है कि उन्होंने शादी की डेट भी अनाउंस कर दी है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार आमिर खान अब तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी को लेकर भी कुछ डिटेल सामने आई हैं. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक वह 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. ये शादी वह काफी सिंपल तरीके से करने वाले हैं. शादी में कुछ खास और करीबी लोग ही शामिल होने वाले हैं.

आमिर खान अक्सर अपने अफेयर को लेकर सु्र्खियों में बने रहते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ तो हमेशा से ही सुर्खियों में रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस पर अब तक आमिर या गौरी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

आमिर के फैंस तो इस बात के सामने आने के बाद से ही काफी हैरान हैं कि वह तीसरी बार अपना घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, कुछ फैंस काफी खुश भी हैं, उनके चहीते स्टार तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बात अगर आमिर और गौरी की लव स्टोरी की करें तो पहली बार मार्च 2025 में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट को मीडिया से रूबरू कराया था. यही वो वक्त था जब उन्होंने अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था.

आमिर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह गौरी को तकरीबन 25 साल से जानते हैं. लेकिन बार-बार मुलाकातों के बाद धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया.आमिर की मानें तो दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

इसके बाद ही दोनों अपने रिश्ते को जगजाहिर करने के बारे में सोचा था. लेकिन अपने प्यार का ऐलान करने के बाद भी दोनों अपनी अपनी निजी जिंदगी में काफी प्राइवेसी के साथ रहे. दोनों ने काफी हद तक लाइमलाइट से खुद को दूर रखा.

आमिर कई बार गौरी के साथ भी नजर आ चुके हैं. आमिर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी कि वह दिल से पहले ही गौरी को पत्नी मान चुके हैं. तब से दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी थी. आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थीं, साल 1986 में. फिर 16 साल साथ रहने के बाद दोनों साल 2002 में तलाक के बाद अलग हो गए.

इसके बाद दूसरी शादी उन्होंने किरण राव से की. साल 2005 में दोनों एक हो गए थे. लेकिन साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ. करीब 16 साल की शादी के बाद साल 2021 में ये शादी भी टूट गई. अब उनकी तीसरी शादी 5 जुलाई को होने की खबर सामने आ रही हैं. अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो गौरी स्प्रैट, रीना दत्ता और किरण राव के बाद आमिर खान की तीसरी पत्नी बनेंगी.

