Protool

अबतक किया बिजनेस, 45 की उम्र में डेब्यू कर रही कपूर फैमिली की दुलारी, 1 ही फिल्म में दिखेगी 3 जनरेशन की हीरोइन

Last Updated:

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर 45 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं. वह फिल्म ‘दादी की शादी’ से डेब्यू करने जा रही हैं. आशीष आर. मोहन ने इसे डायरेक्ट किया है.इसमें उनकी बेटी समारा भी हैं. कपिल शर्मा, सादिया खातिब और नीतू कपूर स्टारर यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रिद्धिमा ने अपने डेब्यू को लेकर बात की है.

riddhima kapoor

फिल्म ‘दादी की शादी’ से कपूर खानदान की लाडली रिद्धिमा साहनी कपूर डेब्यू करने जा रही हैं. इतने सालों से बिजनेस करने वालीं रिद्धिमा 45 साल की उम्र में नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ लाइमलाइट में आने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म के साथ वह कपूर परिवार की सबसे उम्रदराज डेब्यूटेंट बन गई हैं. ऋद्धिमा के लिए यह डेब्यू काफी इमोशनलभरा है. क्योंकि इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी समारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

riddhima kapoor sahni

द स्क्रीन के मुताबिक, ऋद्धिमा कूपर नेबताया कि पिछले साल 45 साल की उम्र में पहली बार फिल्म सेट पर कैमरे का सामना करना उनके लिए कैसा रहा. उन्होंने अपनी बेटी समारा की फिल्म में छोटी सी झलक के बारे में भी बात की. ऋद्धिमा की शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है और उनकी एक बेटी समारा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

riddhima kapoor

ऋद्धिमा कपूर साहनी ने कहा, “यह अनुभव वाकई में बहुत ही अनोखा और इमोशनल है. ऐसा लगता है जैसे सब कुछ एक सर्कल में पूरा हो गया हो. मुझे पता है कि मेरे पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मुझे आशीर्वाद देते हैं, चाहे मैं कुछ भी करूं. यही सोच मुझे बहुत ताकत और सुकून देती है…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

Add News18 as
Preferred Source on Google

riddhima kapoor

ऋद्धिमा कपूर साहनी ने कहा, “सच कहूं तो सबसे बड़ी चुनौती इस उम्र में एकदम नई दुनिया में कदम रखना था. एक नई शुरुआत में थोड़ी असुरक्षा तो होती है, लेकिन साथ ही बहुत एक्साइटमेंट भी है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

Ridhima daughter

ऋद्धिमा कपूर साहनी ने यह भी बताया कि जब वह इस वेडिंग कॉमेडी- ‘दादी की शादी’ की शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को दिल्ली वाले घर में अकेला छोड़ा था. इससे पहले उन्होंने साल 2019 में ऋषि कपूर के न्यूयॉर्क में कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान भी छोड़ा था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

riddhima kapoor s

ऋद्धिमा कपूर साहनी का इस फिल्म के लिए एक खास ऑन-स्क्रीन मोमेंट भी है, जब वह अपनी मां नीतू और बेटी समारा के साथ गाने ‘सेंटी’ में नजर आएंगी. जहां समारा कैमरे और पैपराजी के सामने काफी कंफर्टेबल है, वहीं ऋद्धिमा को अभी भी यह नहीं पता कि उनका या उनकी बेटी का यह डेब्यू आगे चलकर फुल-टाइम एक्टिंग करियर में बदलेगा या नहीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

riddhima kapoor sahni

ऋद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा, “गाने में उसका रोल छोटा है लेकिन बहुत प्यारा है. एक मां के तौर पर अपनी बेटी को स्क्रीन पर देखना बहुत गर्व और इमोशनल मोमेंट है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

riddhima kapoor sahni

ऋद्धिमा ने पहली बार कैमरे का सामना तब किया था जब प्रोड्यूसर करण जौहर ने उन्हें अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के लिए चुना था. ऋद्धिमा ने माना कि इस शो के लिए कैमरे के सामने आना उनके लिए आसान और कंफर्टेबल बना, जिससे फिल्मों में आना थोड़ा आसान हो गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ridhimakapoorsahni)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *