पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. हाल ही में राज्य बीजेपी अध्यक्ष सीमक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का जिक्र किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा था, ‘अनुपम खेर के सिर पर फिर से नए बाल आ सकते हैं, लेकिन टीएमसी अब दोबारा कभी सरकार नहीं बना पाएगी.’ अब बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने रिएक्ट किया है.
क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं- अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैडंल पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य का वीडियो शेयर किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!’ इसके साथ उन्होंने ढेर सारे हंसी वाले इमोजी शेयर किए हैं.
अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जायें! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूँगा! जय श्री राम! 🤪🤪🤣🤣🤣😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/SoTQEYUGxy
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 5, 2026
ये भी पढ़ें:- ‘फिर से पहला कदम उठा रहा हूं’, अनुपम खेर ने किया 551वीं फिल्म का ऐलान, ‘फ्लिकर’ से एक्टर का फर्स्ट लुक आउट
अनुपम खेर को क्यों तोड़ा?
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘अनुपम खेर बी लाइक: मुझे क्यों तोड़ा?’ एक लिखते हैं, ‘भैया जी नें भाला फेंका और जाकर फसा अनुपम जी के बालों मे.’ एक ने लिखा, ‘सभी मजे ले रहे हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘अनुपम खेर के सर पर काले बाल आने पर वो कैसे दिखेंगे? एक तस्वीर दो ना यार सर के लिए.’
अनुपम खेर की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर पिछली बार फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई. हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. अब अनुपम खेर फिल्म ‘फ्लिकर’ में नजर आएंगे. ये एक्टर की 551वीं फिल्म है. बीते दिनों ‘फ्लिकर’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था. अनुपम खेर के पास फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ भी है. बोमन ईरानी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत भागिया हैं.
ये भी पढ़ें:- 71 की उम्र में मॉडलिंग करेंगे अनुपम खेर, पोस्ट शेयर कर दिया खुला इनविटेशन बोले- ‘मैं अवेलेबल हूं’

