Last Updated:
कभी-कभी कुछ छोटे शब्द भी बड़े संकेत दे जाते हैं. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में ऐसी ही कुछ बातें लिखीं, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी. सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बिग बी का नया अंदाज लोगों को राहत देने वाला जरूर लगा, लेकिन उनकी पोस्ट में छिपी गंभीरता ने कई सवाल भी खड़े कर दिए. महानायक ने सीधे कुछ नहीं कहा, मगर उनके शब्दों ने इतना जरूर जता दिया कि सफर अभी खत्म नहीं हुआ है.

नई दिल्ली. कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो खामोश रहकर भी बहुत कुछ कह जाती हैं. हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही बातें लिखीं, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया. ‘अधूरा काम’, ‘रूटीन में वापसी’ और ‘अच्छे दिन को महसूस करो’ जैसी लाइनों ने उनके चाहने वालों के बीच हलचल बढ़ा दी है. पिछले कुछ समय से उनकी सेहत को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच बिग बी का यह संदेश सिर्फ एक सामान्य पोस्ट नहीं माना जा रहा. बिना ज्यादा कुछ कहे भी दिग्गज एक्टर ने जैसे बहुत कुछ इशारों में बयां कर दिया. काम पर लौटने की बात ने फैंस को राहत जरूर दी है, लेकिन उनकी रहस्यमयी बातों ने उत्सुकता भी बढ़ा दी है कि आखिर महानायक किस अधूरे सफर की ओर इशारा कर रहे हैं.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच काम पर लौटने का ऐलान कर दिया है. मेगास्टार ने अपने ब्लॉग पर एक गहरा और फिलॉसॉफिकल मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने दिन को पॉजिटिव तरीके से शुरू करने और अधूरे कामों को पूरा करने की बात कही.

उन्होंने लिखा, ‘काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है… उठकर तैयार होने के लिए अच्छा दिन है… दिनचर्या में वापस आने के लिए अच्छा दिन है… वह शुरू करने के लिए अच्छा दिन है जो अधूरा छोड़ दिया गया था. उन्होंने आगे लिखा, ‘एक अच्छा दिन हमेशा एक अच्छा दिन होता है. इसे महसूस करो और यह जवाब देगा तो मैं इसे महसूस करने जा रहा हूं… मेरा प्यार और भी बहुत कुछ.’
Add News18 as
Preferred Source on Google

ये संदेश ऐसे समय में आया है जब पिछले कुछ हफ्तों में उनकी तबीयत को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, अमिताभ ने खुद किसी बीमारी की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके ब्लॉग से साफ है कि वह पूरी एनर्जी के साथ काम पर लौट रहे हैं.

बिग बी का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे एक दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने युवा को-स्टार्स की भी जमकर तारीफ की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नई पीढ़ी उन्हें लगातार प्रेरित करती है. बिग बी ने लिखा, ‘मेरे को-स्टार्स बच्चे नहीं हैं. उनमें आत्मविश्वास और समझ उम्र से कहीं ज्यादा है. भारत का भविष्य शानदार है.’

इसके बाद अभिनेता ने अपने ब्लॉग में अकेलेपन, इंसानी रिश्तों और संगीत की ताकत को लेकर भी गहरी बातें लिखीं. अमिताभ बच्चन लंबे समय से अपने ब्लॉग के जरिए जिंदगी, अनुभवों और भावनाओं पर खुलकर विचार साझा करते रहे हैं. यही वजह है कि उनके ब्लॉग्स को फैंस बेहद पसंद करते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार निर्देशक टीजे ग्नानवेल की फिल्म वेट्टैयान में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथरजनीकांत, फहद फ़ासिल और राणा दग्गुबाती जैसे सितारे दिखाई दिए थे.

इसके अलावा बिग बी इन दिनों नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायणम्: पार्ट 1 में भी नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में वह जटायु का किरदार निभाएंगे.

