Protool

5 साल बड़ी सोहा अली खान के प्यार में पड़े, सात साल लिव-इन के बाद रचाई शादी, दिलचस्प है कुणाल खेमू की लव स्टोरी

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और राइटर कुणाल खेमू 25 मई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने दूरदर्शन के शो ‘गुल गुलशन गुलफाम’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद फिल्म ‘सर’ से कुणाल का फिल्मी करियर शुरू हुआ. उस वक्त उनकी उम्र महज 10 साल थी. कुणाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. 5 साल बड़ी सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के साथ उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है.

फिल्म ’99’ के सेट पर बढ़ी नजदीकियां
कुणाल खेमू और सोहा अली खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ के सेट पर हुई थी, लेकिन उस दौरान दोनों के बीच कोई खास बातचीत नहीं होती थी. इसके बाद दोनों ने फिल्म ’99’ में साथ काम किया. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. सोहा और कुणाल अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. 

5 साल बड़ी सोहा अली खान के प्यार में पड़े, सात साल लिव-इन के बाद रचाई शादी, दिलचस्प है कुणाल खेमू की लव स्टोरी

ये भी पढ़ें:- वेडिंग एनिवर्सरी पर सोहा अली खान का पति के नाम पोस्ट, लिखा- मुझे पता था कुणाल सबसे अलग हैं

सात साल तक लिव-इन में रहे कुणाल खेमू और सोहा अली खान
इसके बाद सोहा और कुणाल ने एक-दूजे को डेट करना शुरू किया. वो सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे, जिससे उन्हें एक-दूसरे को गहराई से समझने का मौका मिला. दैनिक भास्कर के अनुसार, एक इंटरव्यू में सोहा ने कुणाल के साथ अपनी लव स्टोरी क जिक्र किया था. 

5 साल बड़ी सोहा अली खान के प्यार में पड़े, सात साल लिव-इन के बाद रचाई शादी, दिलचस्प है कुणाल खेमू की लव स्टोरी

उन्होंने कहा था, ‘मैंने कुणाल को शादी के बाद नहीं, बल्कि शादी के पहले समझा है. मैं और कुणाल 7 साल लिव-इन रिलेशन में रहे हैं. यही मौका था पार्टनर को अच्छे से समझने का. हम दोनों ने एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझ-बूझ कर शादी की है. शादी के बाद मेरी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया. सब पहले ही जैसा ही है. शादी मह एक फॉर्मेलिटी थी, समाज में हमारे रिश्ते को स्वीकार करवाने के लिए.’

परिस में किया शादी के लिए प्रपोज
साल 2014 में कुणाल ने पेरिस की एक रोमांटिक ट्रिप पर सोहा को शादी के लिए प्रपोज किया था और सोहा ने उन्हें तुरंत हां कह दिया. इसके बाद 25 जनवरी 2015 को सोहा और कुणाल ने मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की. इसमें केवल फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के दो साल बाद 29 सितंबर, 2017 को इस कपल ने एक बेटी का वेलकम किया, जिसका नाम उन्होंने इनाया नौमी खेमू रखा है. कुणाल और सोहा की गिनती बॉलीवुड की सबसे क्यूट और रोमांटिक जोड़ियों में होती है. दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:- सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने परिवार संग मनाई महाशिवरात्रि, वीडियो शेयर दिखाई पूजा की झलक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *