Protool

Who Is Sandip Patel: कौन हैं संदीप पटेल? जिनका हॉलीवुड में बज रहा डंका, कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर ने लूटी महफिल

Last Updated:

भारतीय मूल के फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर संदीप पटेल इन दिनों ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026’ में अपनी धाक जमा रहे हैं. जॉर्जिया के रहने वाले संदीप अपने अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्लोबल सिनेमा जगत में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. कान्स के मंच पर उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म होली फादर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है, जिसमें एरिक रॉबर्ट्स जैसे सितारे नजर आएंगे.

ख़बरें फटाफट

कौन हैं संदीप पटेल? जिनका हॉलीवुड में बज रहा डंका, कान्स 2026 में लूटी महफिलZoom

भारतीय मूल के फिल्ममेकर संदीप पटेल की खूब चर्चा हो रही है.

नई दिल्ली. भारतीय मूल के जाने-माने फिल्ममेकर संदीप पटेल इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए. इस ग्लोबल मंच पर उनका पूरा फोकस अपने अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और इंटरनेशनल कोलैबोरेशंस पर रहा. ऑगस्टा (जॉर्जिया) के रहने वाले संदीप ने इस बड़े फिल्मी इवेंट का बखूबी फायदा उठाया. उन्होंने दुनिया भर के सिनेमा दिग्गजों से मुलाकात की, क्रॉस-कल्चरल सिनेमा पर चर्चा की और अपने काम को इंटरनेशनल मार्केट के सामने पेश किया. कान्स के इस दौरे पर उनकी आने वाली फिल्म होली फादर और ग्लोबल ऑडियंस के लिए तैयार हो रहे दूसरे प्रोजेक्ट्स सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे.

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्स 2026 में संदीप पटेल की मौजूदगी भारतीय और इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री के बीच एक मजबूत पुल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. फेस्टिवल के दौरान उनकी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘होली फादर’ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. श्रवण तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में एरिक रॉबर्ट्स और मैरी लिरेट जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं, और कान्स में इंटरनेशनल खरीदारों, सिनेमा जगत के दिग्गजों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा हुई.

संदीप पटेल की अपकमिंग फिल्म होली फादर का पोस्टर.

कान्स के मंच पर बढ़ा भारतीय फिल्ममेकर्स का दबदबा

संदीप ने कान्स में कई बड़े नेटवर्किंग इवेंट्स, बिजनेस मीटिंग्स और मार्केट डिस्कशंस में हिस्सा लिया. इस दौरान उनका पूरा फोकस इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन, को-प्रडक्शंस और फ्यूचर पार्टनरशिप्स पर रहा. खबरों की मानें तो संदीप का मकसद अपनी भारतीय जड़ों को इंटरनेशनल प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स के साथ जोड़कर कुछ बेहद खास और ग्लोबल कंटेंट तैयार करना है. कान्स के इस बड़े मंच ने संदीप पटेल के लिए दुनियाभर के फिल्म खरीदारों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और अलग-अलग मार्केट्स के प्रोफेशनल्स से जुड़ने का रास्ता साफ कर दिया. इस ग्लोबल इवेंट में उनकी ये भागीदारी साफ दिखाती है कि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मूल के फिल्ममेकर्स का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, जहां प्रोड्यूसर्स फंडिंग, डिस्ट्रिब्यूशन और क्रिएटिव पार्टनर्स की तलाश में पहुंचते हैं.

किन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं संदीप पटेल?

‘होली फादर’ के साथ-साथ संदीप पटेल एक और बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘सनडाउन टाउन’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म का यूएस लॉन्च सेरेमनी अभी हाल ही में 23 मई 2026 को हुआ है. श्रवण तिवारी ही इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि संदीप पटेल और रीता पटेल मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. खबरों की मानें तो मेकर्स इस फिल्म को साल 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स होने की वजह से संदीप इस समय इंटरनेशनल कोलैबोरेशंस और हॉलीवुड फिल्मों पर तेजी से काम कर रहे हैं, ताकि ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच बनाई जा सके.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *