Last Updated:
बादशाह की शादी को लेकर पिछले 3 महीने से चर्चा चल रही है. इस मार्च में बादशाह की एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ वाली शादी की तस्वीरें वायरल हुईं. दोनों ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया. न ही दोनों ने साथ वाली तस्वीरें शेयर की. बस दोनों की शादी जानकारी आई. दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से छुपाकर रखा. फैंस जानना चाहते थे कि क्या वे सच में शादीशुदा हैं या नहीं.

रैपर बादशाह ने इस साल मार्च में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग शादी की. लेकिन पत्नी के साथ वाली तस्वीरें या पोस्ट शेयर नहीं की. अब एक्ट्रेस ने आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान कंफर्म किया की वह बाहशाह से शादी कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि बादशाह संग रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

आस्क मी सेशन के दौरान ईशा रिखी ने बताया कि वह शादीशुदा हैं. उन्होंने फैंस की रिक्वेस्ट पर बादशाह के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने बताया कि दोनों ने अपनी शादी में कई पारंपरिक रस्में निभाईं, जिनमें ‘वरमाला’ शामिल है, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

ईशा रेखी ने बताया कि दोनों ने अग्नि के सात फेरे भी लिए, जो हिंदू शादी की मुख्य रस्म मानी जाती है. इस दौरान दोनों मुस्कुराते नजर आए और इन रस्मों में खुशी-खुशी हिस्सा लिया, जिससे उनकी शादी में परंपरा और खुशी दोनों की झलक दिखी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

शादी से पहले ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल एक्ट्रेस और मॉडल थीं. उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की. 2018 में उन्होंने ‘नवाबजादे’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @poonamrikhi6)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी. दोनों की दोस्ती म्यूजिक और फिल्मों के प्रति उनके एक जैसे इंटरेस्ट के चलते हुई. धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहरा हुआ और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा पर्सनल रखा और पब्लिक में ज्यादा नहीं दिखे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @poonamrikhi6)

इस साल 24 मार्च को ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर कर यह खुलासा किया कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस से शादी कर ली है. यह शादी घर पर बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @poonamrikhi6)

चंडीगढ़ में जन्मी और पली-बढ़ी ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 2018 में रेमो डिसूजा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. पंजाबी सिनेमा में ईशा ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं. 33 साल की ईशा हिंदी टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी की भी अच्छी दोस्त हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @poonamrikhi6)

बताया जाता है कि बादशाह और ईशा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी. दोनों की दोस्ती म्यूजिक और फिल्मों के प्रति उनकी समान रुचि के चलते हुई. दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा पर्सनल रखा. बादशाह पहले जैस्मिन से शादी कर चुके हैं. दोनों ने 2012 में शादी की थी और 2017 में उनकी एक बेटी हुई थी. हालांकि, 2019 में दोनों अलग हो गए. अलगाव के बाद जैस्मिन अपनी बेटी जेस्समी ग्रेस मानसी सिंह के साथ लंदन चली गईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @poonamrikhi6)

