Protool

Sunjay Kapur Property Dispute: प्रिया कपूर ने मांगी पैसे निकालने की परमिशन, भरेंगी करिश्मा के बच्चों की फीस

Last Updated:

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी विवाद में नया ट्विस्ट आ गया है. प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर संजय कपूर के ईपीएफ फंड से पैसे निकालने की परमिशन मांगी है. यह पैसे करिश्मा कपूर और संजय के बच्चों समायरा और कियान की पढ़ाई के खर्च के लिए इस्तेमाल होंगे.

Sanjuy priya kapur

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में नया ट्विस्ट आ गया है. उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने कोर्ट में याचिका दायर कर समायरा और कियान की पढ़ाई के लिए फंड तक पहुंच की मांग की है. उन्होंने संजय के ईपीएफ के अकाउंट से पैसे निकालने की परमिशन मांगी है. यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि अब संपत्ति विवाद में करिश्मा कपूर के बच्चों की स्कूल और कॉलेज फीस के भुगतान का मुद्दा भी जुड़ गया है. प्रिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर संजय कपूर के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खातों से पैसे निकालने की अनुमति मांगी है. (फाइल फोटो)

Sanjuy priya kapur

प्रिया सचदेव कपूर ने 26 मई को हुई सुनवाई में कोर्ट से अनुरोध किया कि वह इन फंड्स का इस्तेमाल समायरा और कियान की स्कूल फीस और शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए करना है. कियान और समायरा, संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चे हैं. (फाइल फोटो)

Sanjuy priya kapur

इस याचिका में कोर्ट के 30 अप्रैल के अंतरिम आदेश में आंशिक बदलाव की मांग की गई है. उस आदेश के तहत संजय कपूर की अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया था और उनकी प्रॉपर्टी या कॉरपोरेट होल्डिंग्स के लेन-देन, ट्रांसफर या खर्च पर रोक लगा दी गई थी. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sanjuy priya kapur

हालांकि, कोर्ट ने पहले बच्चों से जुड़े जरूरी खर्चों के लिए कुछ छूट दी थी. अब प्रिया के वकीलों ने खास तौर पर शिक्षा के लिए ईपीएफ खातों से पैसे निकालने की अनुमति मांगी है. वकीलों ने कोर्ट को बताया कि यह पैसा सिर्फ समायरा और कियान की स्कूल फीस और पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा. (फाइल फोटो)

Sanjuy priya kapur

संजय कपूर की प्रॉपर्टी विवाद की पिछली सुनवाइयों में भी बच्चों की पढ़ाई के खर्च का मुद्दा उठा था. एक सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के वकीलों ने दावा किया था कि समायरा की कॉलेज फीस नहीं चुकाई गई क्योंकि संपत्ति के मैनेजरों ने भुगतान नहीं किया. (फाइल फोटो)

Sanjuy priya kapur

बाद में प्रिया सचदेव ने कोर्ट में इस आरोप से इनकार किया. उनके वकील ने फीस के भुगतान की रसीदें कोर्ट में पेश कीं. कोर्ट में बताया गया कि प्रति सेमेस्टर 95 लाख रुपये की फीस पहले ही चुकाई जा चुकी है. अब नई याचिका के बाद एक बार फिर बच्चों की पढ़ाई के खर्च पर सुंजय कपूर की संपत्ति विवाद के बीच ध्यान केंद्रित हो गया है. (फाइल फोटो)

Sanjuy priya kapur

संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान गिरने से निधन हो गया था. उस वक्त उनकी उम्र 53 साल थी. सजय और करिश्मा ने 2003 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हुए: समायरा (11 मार्च 2005) और कियान (12 मार्च 2011). हालांकि, 2014 तक उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी. 2016 में उनका तलाक हो गया. (फाइल फोटो)

Sanjuy priya kapur

इसके बाद संजय ने फिर से प्यार पाया और 2017 में दिल्ली की मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की. विरासत का विवाद तब शुरू हुआ जब करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में आरोप लगाया कि प्रिया ने संजय कपूर की वसीयत में हेराफेरी की है. मई में दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया को सुंजय कपूर की संपत्ति सुरक्षित रखने का आदेश दिया था. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *