Sunday BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ धाक जमाते हुए नजर आई है. उनकी इस फिल्म ने रविवार को इंडिया नेट कलेक्शन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का भी जलवा देखने के लिए मिला है. इसकी कमाई में भी भारी उछाल देखने के लिए मिली. इसके साथ ही ‘भूत बंगला’ और ‘राजा शिवाजी’ की भी कमाई जारी है. चलिए बताते हैं रविवार को किसने कितनी कमाई की.
‘करुप्पू’ की तीसरे दिन की कमाई
– सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ और दूसरे दिन 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– इसका कुल इंडिया कलेक्शन 68.00 करोड़ हो चुका है.
‘राजा शिवाजी’ का 17वें दिन का कलेक्शन
– रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे रविवार 17वें दिन 3.18 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 84.28 करोड़ हो चुका है.
– जबकि तीसरे शुक्रवार को 1.45 करोड़ और तीसरे शनिवार को 2.70 करोड़ की कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: 5 मिनट 8 सेकंड का रोमांटिक सॉन्ग, जिसे 28 साल पहले जावेद अख्तर ने कर दिया था मना, फिर यूं बना आइकॉनिक
‘भूत बंगला’ ने 31वें दिन किया इतना कलेक्शन
– इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की 31वें दिन भी कमाई जारी है.
– फिल्म ने 5वें संडे 31वें दिन 1.88 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 168.33 करोड़ हो चुका है.
‘पति पत्नी और वो दो’ ने तीसरे दिन दिखाया दम
– आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने भी तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाया है.
– फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन 7.48 करोड़ का बिजनेस किया.
– इसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 17.23 करोड़ पहुंच गया है.
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने 11वें दिन की इतनी कमाई
– वहीं, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ भी दूसरे संडे को अच्छी कमाई कर रही है.
– फिल्म ने 11वें दिन संडे को 2.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 19.77 करोड़ पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: 1996 में आई वो फिल्म, जो एक साल तक पर्दे से नहीं हटी, 6 करोड़ के बजट में मेकर्स को हुआ था 1166% प्रॉफिट
‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही
– संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ ने तीसरे दिन रविवार को 0.73 करोड़ की कमाई की.
– वहीं, फिल्म ने पहले दिन 40 लाख तो दूसरे दिन 75 लाख का कलेक्श किया था.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1.88 करोड़ पहुंच गया है.
(नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.)

