Protool

Sunaina Roshan Transformation: ‘लड़ाई शरीर की नहीं, दिमाग की’, मौत के डर ने बदली ऋतिक रोशन की बहन की जिंदगी, सुनैना ने बताई फैट से फिट की जर्नी

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स खुद को फिट रखने के साथ-साथ अपने परिवार को भी हेल्दी और फिट रहने के लिए इंस्पायर करते हैं. एक्टर ऋतिक रोशन की बहन और फिल्म प्रोड्यूसर सुनैना रोशन आज भले ही कितनी फिट नजर आती हैं, लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा आया था, जब बढ़ते वजन होने की वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

Sunaina Roshan

ऋतिक रोशन की बहन और राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने इंस्टाग्राम पर ‘पहले और बाद’ के ट्रांसफॉर्मेशन की एक कोलाज तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने शारीरिक और मानसिक बदलाव की एक झलक पेश की. सुनैना ने पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे एक गंभीर बीमारी के कारण वे अस्पताल में भर्ती होने से उनकी जिंदगी में बदलाव आया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @roshansunaina)

Sunaina Roshan

सुनैना रोशन ने पोस्ट में अपनी जर्नी की शुरुआत की एक पुरानी तस्वीर के साथ-साथ एक लेटेस्ट तस्वीर भी दिखाई है, जिसमें वह फिट और स्वस्थ नजर आ रही हैं. सुनैना ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “भारी वजन होने से लेकर फिट रहने तक का सफर मैंने सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुरू किया था.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @roshansunaina)

Sunaina Roshan

सुनैना ने आगे लिखा, “असल बदलाव तब शुरू हुआ, जब मैं पीलिया की वजह से अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी थी और बहुत डर गई थी. डर इस बात का था कि मैंने अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था. साथ ही, कहीं मैं अपनों के साथ मौजूद न रह पाऊं. फिर वही डर मेरी ताकत बन गया.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @roshansunaina)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sunaina Roshan

सुनैना ने बताया कि उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे धीरे शुरुआत से शरीर को फिट कर लिया. उन्होंने अपनी यात्रा को याद करते हुए लिखा, “मेरे लिए ये यात्रा आसान नहीं थी. कई दिन ऐसे आए, जब हार मानने का मन हुआ. शरीर दर्द करता था, ऊर्जा खत्म हो जाती थी और वजन भी कम नहीं होता था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @roshansunaina)

Sunaina Roshan

सुनैना ने कहा, “इन सबके बीच मैं फिर भी लगी रही, क्योंकि मुझे समझ आ गया था कि सबसे बड़ी लड़ाई शरीर की नहीं, दिमाग की होती है. असली बदलाव तब महसूस हुआ, जब मैंने अपनी सोच को बदला और वही बदलाव शरीर में देखने को मिला क्योंकि हमारा शरीर बिल्कुल वैसा ही चलता है, जैसा हम सोचते हैं.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @roshansunaina)

Sunaina Rosha

सुनैना ने बताया कि वजन कम करने का सबसे बड़ा मकसद तो ताकत, सहनशक्ति, अनुशासन, घर का हेल्दी खाना और एक बेहतर जिंदगी, ये सब पाना था. उन्होंने लोगों को मोटिवेट करते हुए लिखा, “आपका शरीर आपकी हर सोच को सुनता है, अपने साथ धैर्य रखो, लगातार मेहनत करते रहो और सबसे जरूरी, अनुशासन बनाए रखो. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @roshansunaina)

Sunaina Roshan

सुनैना ने अपनी बात को खत्म करते हुए बताया कि परफेक्ट बनने के पीछे न भागे. उन्होंने लिखा, “किसी भी कार्य को पूरा करने तक रुके नहीं; मुझे इंतजार है उस नए इंसान को देखने का, जो आप बनने वाले हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @roshansunaina)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *