Last Updated:
Pati Patni Aur Woh Do Movie X review: आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आसपास घूमती है. फिल्म को किस तरह का रिस्पांस मिल रहा है. इसके बारे में लोगों ने एक्स पर रिव्यूज दिए हैं.

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई. फिल्म को पहले से ही क्रिटिक्स पॉजिटिव रिव्यूज दिए हैं. अब ऑडियंस ने भी अपने-अपने रिव्यू एक्स पर शेयर किए हैं. जिन ऑडियंस ने फिल्म के शुरुआती शो देख लिए हैं, वे इसकी सिचुएशनल ह्यूमर, एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और फील-गुड टोन की तारीफ कर रहे हैं. (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

ऑडियंस ने सारा अली खान की फिल्म को जबरदस्त कॉमेडी बताया है. एक्स पर आई पहली प्रतिक्रियाएं काफी पॉजिटिव रही हैं. कई दर्शकों ने इसे एक साफ-सुथरी और एंटरटेनिंग फैमिली फिल्म बताया है. (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

एक यूजर ने लिखा, “‘पति पत्नी और वो दो’ वाकई में एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर है, जो ट्रेलर से कहीं बेहतर है. फिल्म की कहानी सिचुएशनल कॉमेडी और अफरातफरी से भरी है, जिससे इसकी स्क्रीनप्ले काफी एंटरटेनिंग बन जाती है.” (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक और यूजर ने लिखा, “पहले 15-20 मिनट थोड़े स्लो लगते हैं और जोक्स भी उतने असरदार नहीं लगते, लेकिन जैसे ही सारा अली खान की एंट्री होती है, फिल्म लगातार हंसाती रहती है. इंटरवल ब्लॉक शानदार है.” (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

यूजर ने आगे लिखा, “डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने राइटिंग और डायरेक्शन दोनों में कमाल किया है. फिल्म में लगातार मजेदार ट्विस्ट आते रहते हैं, जिससे दर्शक कभी बोर नहीं होते. कॉमेडी भी काफी इंप्रेसिव है- फिल्म में स्लैपस्टिक ह्यूमर की बजाय चुटीले डायलॉग्स और क्रेजी सिचुएशंस पर ज्यादा फोकस किया गया है.” (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

एक और यूजर ने लिखा, “पति पत्नी और वो जो एक मजेदार, तेज-रफ्तार सिचुएशनल कॉमेडी है, जो धीरे-धीरे शानदार थिएटरिकल पागलपन में बदल जाती है. यह पुरानी कॉमेडी-ऑफ-एरर्स की थीम को एकदम ताजगी और मॉडर्न अंदाज में पेश करती है.” (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

यूजर ने लिखा, “आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे के किरदार में शानदार अभिनय किया है और छोटे शहर की कॉमिक टाइमिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. वामिका गब्बी ने भी स्क्रीन पर उनकी एनर्जी को बखूबी मैच किया है और हर सीन में उनका साथ निभाया है.” (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

यूजर ने लिखा, “फिल्म की स्क्रिप्ट दूसरे हाफ में शानदार तरीके से रफ्तार पकड़ती है. सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की एंट्री से फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगता है और कहानी की उथल-पुथल दोगुनी हो जाती है.” (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

कई रिव्यूज में रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सपोर्टिंग कास्ट के योगदान की भी तारीफ की गई है. रकुल प्रीत सिंह निलोफर खान के रोल में यूपी के खास लहजे में बोलती हैं, जिससे फिल्म में मजेदार फ्लेवर आता है. वामिका गब्बी अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग दोनों से अलग नजर आती हैं.” दर्शकों ने मुदस्सर अजीज की तारीफ की है कि उन्होंने स्लैपस्टिक कॉमेडी की बजाय चुटीले डायलॉग्स पर फोकस किया है. (फोटो साभारः एक्स @ayushmannk)

