Protool

OTT से थिएटर तक धमाका: 29 मई को रिलीज हो रहीं ये 14 फिल्में और सीरीज, फटाफट यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated:

हर हफ्ते की तरह इस बार भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा धमाका होने वाला है. 29 मई को थिएटर्स से लेकर अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. कहीं जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा तो कहीं रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस का तड़का दर्शकों को एंटरटेन करेगा. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए कौन सी फिल्म और सीरीज कहां रिलीज हो रही है.

ये वाला फ्राइडे यानी 29 मई सिनेमा लवर्स के लिए काफी ज्यादा खास होने वाला है. जी हां अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं,तो इस फ्राइडे ओटीटी पर 5 और थिएटर्स में 9 फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली हैं. जिन्हें आप डेट नाइट या पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए दिखाते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

तमिल स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘लीडर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा रही है. फिल्म में मिशन, एक्शन और सस्पेंस का तगड़ा डोज देखने मिलेगा. थिएटर रिलीज के बाद अब दर्शक इसे घर बैठे देख पाएंगे.

ब्राजील 70: द थर्ड स्टार:स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह मिनी-सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. छह एपिसोड की इस सीरीज में 1970 फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील टीम के सफर को दिखाया जाएगा. इसमें लुकास एग्रीकोला और रोड्रिगो सैंटारो जैसे कलाकार नजर आएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुखमानो सुखमन्न: यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. कहानी एक अकेले एम्बुलेंस ड्राइवर की है, जो अपने ट्रॉमा और अकेलेपन से जूझ रहा है. उसे उन लोगों के भूत दिखाई देते हैं, जिन्हें वह अपनी एम्बुलेंस में ले जाता है. फिल्म में मैथ्यू थॉमस और देविका संजय मुख्य भूमिका में हैं.

ऑब्सेस:यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसकी जिंदगी में अचानक अजीब घटनाएं होने लगती हैं. धीरे-धीरे उसकी जिंदगी कई रहस्यमयी मोड़ों से गुजरती है और कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है. थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है.

मर्डर माइंडफुली सीजन 2: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला यह जर्मन क्राइम थ्रिलर शो अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. कहानी एक ऐसे वकील की है, जो अपनी जिंदगी को शांत बनाने की कोशिश करता है लेकिन अंडरवर्ल्ड की दुनिया उसे फिर खींच लाती है. इस बार कहानी में और ज्यादा सस्पेंस, डार्क कॉमेडी और थ्रिल देखने को मिलेगा.

द ब्रेडविनर:फैमिली ड्रामा पर बनी यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. कहानी एक ऐसे पति की है, जिसे पत्नी के विदेश जाने के बाद घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है. इसी दौरान उसे परिवार और रिश्तों की असली अहमियत समझ आती है. वहीं इसके अलावा सुपरनेचुरल हॉरर पसंद करने वालों के लिए पैसेंजर फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. कहानी एक कपल की रोड ट्रिप से शुरू होती है, लेकिन रास्ते में हुए हादसे के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है. उन्हें महसूस होने लगता है कि कोई अनजानी ताकत उनका पीछा कर रही है.

द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो:जैकी श्रॉफ की यह साइंस फिक्शन और फैमिली एंटरटेनर फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में एक बच्चे और उसके दादाजी की खास बॉन्डिंग दिखाई गई है. बच्चे को पता चलता है कि उसके दादाजी के पास दुनिया बचाने वाली सुपरपावर है.’कृष्ण और चिट्ठी’ फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. कहानी एक युवा क्रिकेटर की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है. फिल्म में क्रिकेट के साथ भावनात्मक और प्रेरणादायक कहानी भी देखने को मिलेगी.

‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज ‘का नाम भी इस लिस्ट में है.यह बायोपिक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक सफर और लोगों की जिंदगी पर पड़े उनके प्रभाव को दिखाया गया है. धार्मिक और प्रेरणादायक कहानियां पसंद करने वालों को यह फिल्म पसंद आ सकती है.वहीं हीर ‘सारा और पुडुचेरी’ 29 मई को रिलीज हो रही है.यह रोड ट्रिप ड्रामा फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. कहानी दो दोस्तों की है, जो अपनी जिंदगी की परेशानियों से दूर भागने के लिए एक लंबी यात्रा पर निकलती हैं. इस सफर में उन्हें जिंदगी को नए नजरिए से देखने का मौका मिलता है.

रजनी की बारात: रोमांटिक कॉमेडी और सोशल ड्रामा से भरपूर यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहती है. शादी और रिश्तों के बीच वह अपनी पहचान और सपनों को चुनने की कोशिश करती है.’जीना दिल से’ का नाम भी इस लिस्ट में है.म्यूजिकल और यूथ कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में आज के युवाओं के सपने, प्यार, दोस्ती और जिंदगी को खुलकर जीने की सोच को दिखाया गया है. रोमांस और म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म मजेदार साबित हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *