Protool

madhuri dixit top movies to watch: माधुरी दीक्षित की वो धांसू फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर की थी छप्परफाड़ कमाई, 3 बिलकुल फ्री में कर सकते हैं एंजॉय

Last Updated:

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई ऐसी यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी पूरा परिवार साथ बैठकर बड़े चाव से देखता है. रोमांस, संगीत, पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं से सजी उनकी फिल्में हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आती हैं. अगर आप जी5 पर माधुरी दीक्षित की बेहतरीन पारिवारिक फिल्में देखना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके वीकेंड को मनोरंजन, नॉस्टैल्जिया और शानदार कहानियों से भर देगी.

नई दिल्ली. हम आपके हैं कौन- माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन?’ बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और क्लासिक फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल है. इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने दिल जीत लिया था. हर तरफ इनके चर्चे थे. हम आपके हैं कौन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फैमिली फिल्मों में से एक है. इसको आप कभी भी अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं और हर बार उतना ही मजा आएगा.

माधुरी, सलमान, रीमा लागू, अनुपम खेर, मोहनिश बहल, रेणुका शहाणे स्टारर फिल्म एक शानदार फैमिली एंटरटेनर है. इस फिल्म में का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने अपने क्लासिक अंदाज में किया था. सूरज बड़जात्या की फिल्मों की खासियत थी कि उनमें न कोई आपत्तिजनक सीन होता था और न ही कोई आपत्तिजनक भाषा. आप किसी भी उम्र में अपने पूरे परिवार के साथ इन फिल्मों का मजा ले सकते हैं.

राम लखन- ये माधुरी दीक्षित की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने एक्ट्रेस को नई पहचान दिलाई थी. राम लखन एक मनोरंजक पारिवारिक मसाला फिल्म है, जिसमें माधुरी दीक्षित ने राधा शास्त्री की भूमिका निभाई है. फिल्म में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह कहानी दो भाइयों के संघर्ष, परिवार के सम्मान और न्याय की लड़ाई पर आधारित है. माधुरी का चुलबुला अंदाज और बड़ा दुख दीना और ओ रामजी जैसे गीत फिल्म की खासियत हैं. मनोरंजन, एक्शन, संगीत और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आती है. जी5 पर आप ये फिल्म बिलकुल फ्री में देख सकते हैं. इसको देखने के लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है.

खलनायक- संजय दत्त के साथ ये माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक रही है. इस एक्शन थ्रिलर में माधुरी के अभिनय को काफी सराहा गया था. उनके गाने पर रिलीज से पहले जितना विवाद हुआ था, उतना ही इसे रिलीज के बाद पसंद किया गया था. खलनायक के गाने चोली के पीछे क्या पर खूब विवाद हुआ था. यहां तक कि इसकी रिलीज पर रोक लगाने तक की मांग उठी थी.

‘खलनायक’ आप जी5 पर बिलकुल फ्री में देख सकते हैं. फिल्म में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक खतरनाक अपराधी को पकड़ने के मिशन पर आधारित है. सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म ब्लॉकबस्टर थी. अब जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है.

‘पुकार’ में माधुरी दीक्षित ने अंजलि का जटिल और भावनात्मक किरदार निभाया है. फिल्म में अनिल कपूर एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं. कहानी प्रेम, जलन और देशभक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. माधुरी ने इस भूमिका में भावनाओं के कई रंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. उनके अभिनय के लिए उन्हें खूब सराहना मिली. मजबूत कहानी और शानदार अभिनय के कारण यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक है.

‘आरजू ’एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें माधुरी दीक्षित ने पूजा नाम की एक संवेदनशील और युवती का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सैफ अली ख़ान मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. कहानी प्यार, त्याग और रिश्तों की जटिलताओं के इर्द-गिर्द घूमती है. जब पूजा अपने प्रेम और परिवार के बीच कठिन फैसले लेने पर मजबूर होती है, तो फिल्म भावनात्मक मोड़ लेती है. माधुरी दीक्षित ने अपने सहज अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से किरदार को बेहद प्रभावशाली बनाया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *