Last Updated:
‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘करुप्पु’ दोनों एक साथ रिलीज हुई हैं. इन दोनों फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है. तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था. चलिए बताते हैं कि किस फिल्म ने अबतक कितनी कमाई की है.

नई दिल्ली. ‘पति पत्नी और वो’ की सीक्वल फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खान नजर आ रहे हैं. इस सीक्वल फिल्म में आयुष्मान खुराना ने कार्तिक आर्यन को रिप्लेस किया है. आयुष्मान के साथ फिल्म में रकुल प्रीत, वामिका गब्बी, सारा अली खान ने लीड रोल अदा किया है. मुदस्सर अजीज की इस घीसी-पीटी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है.

शादीशुदा पुरुष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर बनी 90 के दशक की इस फ्लॉप कहानी को दर्शकों सिरे से नकारते दिख रहे हैं. कमजोर शुरुआत के बाद फिल्म लगातार कमजोर कलेक्शन कर रही हैं. हिंदी पट्टी में किसी बड़ी फिल्म से टक्कर न मिलने के बावजूद ‘पति पत्नी और वो दो’ का बुरा हाल होते दिख रहा है.

फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बेहद कमजोर शुरुआत की थी. पहले शनिवार और रविवार को फिल्म ने 5.75 और 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पहले सोमवार को ये फिल्म डगमगा गई और पहले ही सोमवार को फिल्म पास नहीं कर पाई. पहले सोमवार को फिल्म ने महज 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मंगलवार को फिल्म ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की बिजनेस किया था. अब तक पति पत्नी और वो दो सिर्फ 28.83 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी है. अभी तक इसका आधा बजट भी वसूल नहीं हो पाया है.

वहीं दूसरी तरफ सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के 5 दिन के अंदर की टिकट खिड़की पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. शनिवार-रविवार को फिल्म ने बंपर कमाई की जबकि बीते मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई.

सैकनिल्क के अनुसार, ‘करुप्पु’ ने पांचवें दिन 11.42 करोड़ रुपये की कमाई की. मंगलवार की कमाई सोमवार के मुकाबले थोड़ी कम रही. सोमवार को फिल्म ने 14.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म को तमिल ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, इसके बाद शनिवार को 24.15 करोड़ रुपये की बड़ी बढ़त देखी गई. रविवार फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा दिन रहा, जब इसने 28.35 करोड़ रुपये की कमाई की.

‘करुप्पु’ ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 108 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कर लिया. फिल्म के तमिल वर्जन के तेलुगू से ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसे तमिल में ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

फिल्म थिएटर में अच्छी खासी चल रही है. करुप्पु हाल ही में एक सीन को लेकर विवादों में घिर गई जिसमें मशहूर संगीतकार इलैयाराजा और उनके लंबे समय से चल रहे कॉपीराइट विवाद का जिक्र था. ऑनलाइन आलोचनाओं के बीच मेकर्स ने मंगलवार को माफी मांगते हुए कहा कि फिल्म के भविष्य की स्क्रीनिंग में ये सीन्स हटा दिए जाएंगे या इनमें बदलाव किए जाएंगे.

