Protool

IIM से पढ़ाई, Meta में नौकरी…फिर भी कंपनी में एंट्री पक्की नहीं, निखिल नंदा बोले- सरनेम से नहीं, काबिलियत से मिलेगी जगह

Last Updated:

अमिताभ बच्चन की नातिन और IIM अहमदाबाद से पढ़ाई कर चुकी नव्या नवेली नंदा को लेकर उनके पिता और उद्योगपति निखिल नंदा का बयान चर्चा में है. एस्कॉर्ट्स कुबोटा के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने कहा है कि उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा को कंपनी में जगह सरनेम से नहीं, बल्कि काबिलियत से मिलेगी. 

₹31,000 करोड़ की कंपनी में विरासत नहीं, मेरिट चलेगी! उद्योगपति पिता की दो टूकZoom

स्टार परिवार की बेटी, लेकिन कोई VIP एंट्री नहीं!

नई दिल्ली. बिजनेस की दुनिया में जहां बड़े परिवारों के बच्चों को आसानी से ऊंचे पद मिल जाते हैं, वहीं ‘एस्कॉर्ट्स कुबोटा’ (Escorts Kubota) कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने एक अलग मिसाल पेश की है. 31,000 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली कंपनी के मालिक और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि 31,000 करोड़ रुपये की उनकी कंपनी में सिर्फ ‘नंदा’ सरनेम होने की वजह से किसी को कोई पद नहीं मिलेगा, चाहे वह उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा ही क्यों न हों.

हाल ही में एक इंटरव्यू में निखिल नंदा ने कंपनी के भविष्य और परिवार की भूमिका पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कंपनी को आने वाले 200 सालों तक मजबूत बनाना है. उनके मुताबिक, वे कंपनी को सिर्फ आज के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता या चर्चा में रहने का शौक नहीं है, बल्कि कंपनी और उसमें काम करने वाले लोगों की प्रगति देखकर खुशी मिलती है.

लिस्टेड कंपनी है ‘एस्कॉर्ट्स कुबोटा’
कंपनी में परिवार की अगली पीढ़ी की भूमिका पर निखिल नंदा ने कहा कि ‘एस्कॉर्ट्स कुबोटा’ एक लिस्टेड कंपनी है, जहां कॉरपोरेट गवर्नेंस और शेयरधारकों की अपेक्षाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं. ऐसे में परिवार का प्रतिनिधित्व नियमों के तहत जारी रहेगा, लेकिन किसी को सिर्फ पारिवारिक पहचान के आधार पर जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती.

आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ी हैं नव्या नवेली नंदा
नव्या नवेली नंदा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कंपनी के कामकाज में रुचि दिखा रही हैं, लेकिन उनका उपनाम उन्हें किसी पद का अधिकार नहीं देता. नंदा ने कहा कि नव्या को अपनी जगह खुद बनानी होगी और अपनी योग्यता साबित करनी होगी. उन्होंने भरोसा जताया कि नव्या ऐसा करने में सक्षम हैं. निखिल नंदा ने उन्हें स्मार्ट और महत्वाकांक्षी बताया. उन्होंने कहा कि नव्या ने हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM Ahmedabad) से पढ़ाई पूरी की है और ‘मेटा’ (Meta) जैसी बड़ी कंपनी में काम भी कर चुकी हैं.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *