Last Updated:
Governor Movie X Review: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की मच अवेटेड फिल्म ‘गवर्नर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. फैंस मनोज की अदाकारी को सराह रहे हैं. इतना ही नहीं, कई यूजर तो उन्हें देसी धुरंधर बता रहे हैं. ऑडियंस फिल्म की कहानी और डायरेक्शन भी तारीफ कर रहे हैं.
ऑडियंस को पसंद आ रही मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’.
मुंबई. बॉक्स ऑफिस पर आज कई फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की मैं वापस आऊंगा और पत्रलेखा-मानवी गागरू की ‘हीरा सारा’ शामिल हैं. इसके अलावा, मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा स्टारर ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ भी रिलीज हुई है. फिल्म को ऑडियंस से अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. फिल्म को इसके पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा और कलाकारों की अदाकारी की वजदह से सराहा जा रहा है. फिल्म को एक्स पर पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं.
‘गवर्नर’ सच्ची घटना से इंस्पायर है. यह फिल्म साल 1990 के दशक के भारत में आए आर्थिक संकट को दिखाती है. फिल्म में मनोज ने रिजर्व बैंक के गवर्नर का किरदार निभाया है, जिसे देश को सबसे कठिन आर्थिक संकट के दौर से बाहर निकालने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 12 जून को थिएटर में रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोरी है.
मनोज बाजपेयी की अदाकारी की तारीफ हो रही है.
एक यूजर ने लिखा, “गवर्नर. एक दिलचस्प सच्ची कहानी, एक अनसुना हीरो और मनोज बाजपेयी जैसे एक्टर का मैच इग्नोर करना मुश्किल है. इसमें विपुल अमृतलालशाह की सोच भी जुड़ जाए, तो यह फिल्म सच्ची लगन से बनाई गई महसूस होती है.
मनोज बाजपेयी की फिल्म को मिली साढ़े तीन रेटिंग.
एक यूजर ने लिखा, “एक शब्द में गवर्नर का रिव्यू- देसी धुरंधर… और कुछ कहने की जरूरत नहीं, बस देखिए… मनोज बाजपेयी, क्या परफॉर्मेंस है सर… कमाल कर दिया…”. एक अन्य यूजर ने लिखा,”रिकवरी से पहले, सुधारों से पहले, आरबीआई से पहला धुरंधर था. ‘गवर्नर’ ने किसी तरह इकोनॉमिक्स को थ्रिलर जैसा बना दिया और मनोज बाजपेयी शानदार नजर आ रहे हैं.”
‘गवर्नर’ को बताया देखने लायक फिल्म.
‘गवर्नर’ की कहानी बताई दिलचस्प
फैंस ने मनोज बाजपेयी की परफॉर्मेंस की तारीफ की. कई रिएक्शन में फिल्म को भारतीय इतिहास के एक अनसुने नायक को सामने लाने के लिए सराहा गया. एक ट्वीट में लिखा, “इस हफ्ते की रिलीज में ‘गवर्नर’ सबसे दिलचस्प लगती है. एक सच्ची कहानी, भारत का एक अनसुना हीरो जिसकी योगदान के बारे में बहुत लोग नहीं जानते, और मनोज बाजपेयी की लीड में कहानी – ये सब मिलकर एक शानदार कॉम्बिनेशन बनाते हैं.
‘गवर्नर’ को बताया देसी धुरंधर.
‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी को दमदार अवतार
एक अन्य यूजर ने ‘गवर्नर’ के ऐतिहासिक महत्व और मनोज बाजपेयी की परफॉर्मेंस के बारे में लिखा,”जो चीज ‘गवर्नर’ में सबसे अलग है, वो है एक अनसुने हीरो और भारत के उस अहम दौर को दिखाने की कोशिश, जिसके बारे में बहुत लोग नहीं जानते. मनोज बाजपेयी एक दमदार नए अवतार में नजर आते हैं, वहीं विपुल अमृतलाल शाह फिर से गहराई और रियलिज्म से जुड़ी कहानी चुनते हैं.”
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

